बुध्दिस्ट और हेरीटेज सर्किट पर 86 करोड़ खर्च हुये: डॉ. नवीन जोशी


स्टोरी हाइलाइट्स

प्रदेश में यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर सांची जिला रायसेन एवं उसके आसपास के क्षेत्र में बुध्दिस्ट सर्किट हेतु 41 करोड़ 47 ......

बुध्दिस्ट और हेरीटेज सर्किट पर 86 करोड़ खर्च हुये: डॉ. नवीन जोशी भोपाल। प्रदेश में यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर सांची जिला रायसेन एवं उसके आसपास के क्षेत्र में बुध्दिस्ट सर्किट हेतु 41 करोड़ 47 लाख 44 हजार रुपये तथा खजुराहो जिला छतरपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में हेरीटेज सर्किट हेतु 44 करोड़ 99 लाख 63 हजार रुपये पिछले पांच सालों में व्यय हुये हैं। पर्यटन विभाग द्वारा के अनुसार, सांची एवं खजुराहो के लिये यह राशि वर्ष 2016-17 में केंद्र सरकार द्वारा दी गई थी। प्रदेश में भीमबैठका भी विश्व धरोहर घोषित है परन्तु उसके लिये सर्किट बनाने के लिये केंद्र द्वारा अब तक कोई राशि नहीं दी गई है। केंद्र द्वारा दी गई राशि को राज्य पर्यटन निगम ने अधोसंरचना विकास में व्यय किया है।