विधि- एक परात में कप गेहूं का आटा, 1 टेबल स्पून तेल, नमक, कद्दूकस की हुई मूली, कटे हुए मूली के पत्ते, दही, कटा हुआ हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालें, इन्हें अच्छे से मिलाएं। उसमें जरूरत के अनुसार थोड़ा थोड़ा करके पानी डालें और मुलायम और चिकना आटा गूंध लें।
उसे 1/2 टीस्पून तेल लगाकर चिकना कर लें और 15 मिनट के लिए एक साफ कपड़े या प्लेट से ढक दें। उसे 6 एक समान भागों में बांट लें और उनमें से गोलाकार गोले बना लें। एक गोला लें, उसे हल्का सा दबाएं और लोई बना लें। उसे सूखे आटे से लपेट लें। उसे चकले के ऊपर गोलाकार बेलें। बेले हुए गोलाकार परांठे की मोटाई फुलका रोटी से थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए। एक तवा को मध्यम आंच पर गरम करें और उसके ऊपर कच्चा परांठा रखें।
जब आपको ऊपर की सतह पर छोटे छोटे बुलबुले दिखने लगे, तब उसे पलट दें। एक चम्मच से 1/2 टीस्पून तेल उसकी गोलाकार किनारों के आसपास फैलाएं और एक मिनट के लिए पकाएं। उसे पलटें और फिर से उसके किनारों के आसपास तेल छिड़कें। उसे चम्मच से दबाएं।
दोनों तरफ हल्की भूरी चित्ती होने तक पलटाने और दबाने की प्रक्रिया को दोहराएं। बचे हुए आटे के गोले में से परांठा बनाने के लिए यही तरीका दोहराएं। लीजिए स्वादिष्ट मूली के परांठे तैयार हैं।