दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ इम्युनिटी भी बढ़ाए, जानिए नारियल के फायदे


स्टोरी हाइलाइट्स

आपने नारियल और नारियल के तेल के कई चमत्कारी गुणों के बारे में तो सुना ही होगा। आपको स्वस्थ रखने वाले पोषक.. .

दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ इम्युनिटी भी बढ़ाए, जानिए नारियल के फायदे   आपने नारियल और नारियल के तेल के कई चमत्कारी गुणों के बारे में तो सुना ही होगा। आपको स्वस्थ रखने वाले पोषक तत्वों से भरपूर नारियल का एक टुकड़ा रोजाना खाने से न सिर्फ आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि आपकी याददाश्त भी अच्छी रहती है। नारियल विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होता है, इसमें पानी भी अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। नारियल का उपयोग तेल के रूप में, दूध के रूप में भी किया जाता है। जानिए नारियल के कई फायदों के बारे में..      रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं :   नारियल का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकता है। नारियल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल तत्व होते हैं जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए।   उल्टी :   अगर किसी को उल्टियां हो रही हो तो नारियल का एक टुकड़ा मुंह में रखकर कुछ देर चबाएं, इससे तुरंत ही आराम मिल जायेगा।   दिल को रखें स्वस्थ :   नारियल में बादाम, अखरोट और चीनी मिलाकर रोजाना खाएं। नारियल में अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है जो दिल को स्वस्थ रखता है।   एलर्जी होगी दूर :   नारियल एक अच्छा एंटीबायोटिक है, यह हर तरह की एलर्जी को दूर करता है।   कब्ज से छुटकारा :   नारियल कब्ज की समस्या में भी बहुत कारगर होता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।