अमिताभ बच्चन अस्पताल में भी सक्रिय….  डॉक्टर्स के सम्मान में लिखी यह पंक्तियां|  डॉक्टर को बताया भगवान| 


स्टोरी हाइलाइट्स

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भी सक्रिय….  डॉक्टर्स के सम्मान में लिखी यह पंक्तियां|  डॉक्टर को बताया भगवान|  Amitabh Bachchan, Abhishek COVID-19 Health Update अमिताभ बच्चन ने कोरोना पीड़ितों की सेवा कर रहे डॉक्टरों को सफेद कपड़े वाला भगवान बताया है| अमिताभ बच्चन की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, वह आइसोलेशन वार्ड में  भी ट्विटर पर सक्रिय हैं| [embed]https://twitter.com/SrBachchan/status/1283101836363264001?s=20[/embed] कोरोनावायरस से संक्रमित अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन ने ट्रीटमेंट पर बेहतर रिस्पांस दिया है|  बच्चन पिता पुत्र का नानावटी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चौथा दिन है|  सूत्रों के मुताबिक दोनों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है|  महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेड से ही अपने प्रशंसकों को संदेश भेज रहे हैं| अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कुछ  लायंस शेयर की है जो काफी पसंद की जा रही है| अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि  ‘‘श्वेत वर्ण आभूषण…. सेवा भाव समर्पण…. ईश्वर रूपी देवता ये... पीड़ितों के संबल ये... स्वयं को मिटा दिया... गले हमें लगा लिया... पूजा दर्शन के स्थान ये... परचम इंसानियत के’’ [embed]https://twitter.com/SrBachchan/status/1283101620771799040?s=20[/embed] अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग और ट्विटर पर डेली रूटीन को फॉलो कर रहे हैं अमिताभ बच्चन ने अपने फॉलोअर्स को और फ्रेंड्स को जन्मदिन की बधाई भी दी है| Amitabh Bachchan thanks everyone praying for him   [embed]https://twitter.com/SrBachchan/status/1282351717615452160?s=20[/embed] अमिताभ बच्चन को अभी कुछ दिन और अस्पताल में रहना होगा दोनों का अगला टेस्ट अगले हफ्ते होगा| कोरोना के लक्षण देखने के बाद 77 साल के अमिताभ बच्चन और उनके 44 साल के बेटे अभिषेक बच्चन  अपनी कार में बैठ कर खुद नानावटी अस्पताल पहुंचे थे|  दोनों ने ही अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने कोरोनावायरस की जानकारी साझा की थी अमिताभ की बहू और पोती भी करोना  पॉजिटिव है|