आंध्र प्रदेश: विशाखापट्नम में हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की मौत


स्टोरी हाइलाइट्स

आंध्र प्रदेश: विशाखापट्नम में हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की मौत विशाखापट्नम (आंध्र प्रदेश) में हिंदुस्तान शिपयार्ड(Hindustan Shipyard) में क्रेन गिरने से 10 श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में एक  श्रमिक घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। https://twitter.com/ANI/status/1289480374108610560?s=20 बताया जा रहा है कि लोडिंग वर्क(Loading Work) का निरीक्षण करते समय क्रेन गिरने से 10 श्रमिकों की मौत हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। Police और रेस्क्यू फोर्स Rescue Force  मौके पर पहुंच गई है। DCP सुरेश बाबू ने बताया कि घटना में 10 की मौत हो गई है और 1 घायल है। मंत्री अवंति श्री निवास ने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के आदेश दिए हैं। Media Reports के मुताबिक क्रेन के पास 18 मजदूर काम कर रहे थे।