असम चुनाव: BJP ने जारी किया घोषणापत्र, NRC को दुरुस्त करने का वादा


स्टोरी हाइलाइट्स

असम विधानसभा चुनाव के लिए  BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मंगलवार को BJP का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में BJP.....

असम विधानसभा चुनाव के लिए  BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मंगलवार को BJP का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में BJP ने 10 वादे किए हैं, जिनमें सुप्रीम कोर्ट में NRC को अनिवार्य करने के लिए पेश की प्रविष्टियों को ठीक करना भी शामिल है, क्योंकि यह वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा करता है और अवैध आव्रजन को रोकता है। https://twitter.com/ANI/status/1374228755346984961?s=20 घोषणा पत्र में यह कहा गया  है कि अगर BJP सत्ता में आती है तो हर बच्चे को शिक्षा मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी, असम राज्य में बाढ़ को नियंत्रित करने का इंतजाम किया जाएगा और यह भी निश्चित किया जाएगा कि जरूरत की चीजों के लिए असम आत्मनिर्भर बन सके। BJP के घोषणा पत्र में ये भी वादा किया कि ‘ओरुंडोई' योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि 830 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये की जाएगी एवं पात्र निवासियों को ‘भूमि अधिकार' भी दिए जाएंगे। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र जारी कर कहा, सही समय पर NRC को असम में जारी किया जाएगा। जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि वे CAA लागू नहीं होने देगी, जो केन्द्र का कानून है। या तो उन्हें इसके बारे में पता नहीं है या फिर वे लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। BJP Ghosna Patra