BCCI ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जानी वाली टी20 सीरीज करी रद्द 


स्टोरी हाइलाइट्स

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाली टी20 सीरीज रद्द हो गई है। यह सीरीज सितंबर में होने वाली थी। इंग्लैंड दौरे खत्म होने के बाद ये टी20 सीरीज खेलनी थी।

BCCI ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जानी वाली टी20 सीरीज करी रद्द  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाली T20 सीरीज रद्द हो गई है। यह सीरीज सितंबर में होने वाली थी। इंग्लैंड दौरे खत्म होने के बाद ये T20 सीरीज खेलनी थी। T20 वर्ल्डकप से पहले ये सीरीज काफी जरुरी मानी जा रही थी। लेकिन IPL 2021 के बचे हुए मैच कराने की वजह से ये फैसला लिया गया है।  IPL 14 के बायो बबल में कोरोना के केस सामने आने के बाद IPL 2021 को स्थगित करना पड़ा था।  IPL 2021 के बाकी मैच यूएई में खेले जाने की  पूरी संभावनाएं हैं। जानकारों के मुताबिक BCCI  IPL  2021 के बचे हुए मैच सितंबर के तीसरे हफ्ते में कराएगी।  ये मैच तीन हफ्ते तक खेले जाएंगे और 10 डबल हेडर होंगे। BCCI ने बोला है  T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए IPL से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। T20  वर्ल्ड कप IPL14 के खत्म होने के बाद एक हफ्ते या 10 दिनों के अंदर होगा। इसलिए दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज बाद में खेली जा सकती है। जानकारों के हिसाब से इस बात की संभावना है कि भारत 2022  की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अतिरिक्त मैच खेल सकता है। आगे बताते हुए बोला की हो सकता है न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज को भी आगे बड़ा दिया जाये। अब टी20 वर्ल्ट कप समाप्त होने के आधार पर इसे आगे खिसकाया जा सकता है।