मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले करीब 11 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा..


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कुछ मौजूदा मंत्रियों को भी कैबिनेट से हटाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले करीब 11 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा..   मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कुछ मौजूदा मंत्रियों को भी कैबिनेट से हटाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और श्रम मंत्री संतोष गंगवार को कैबिनेट से हटा दिया गया है. इसका कारण उनका खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है.     पश्चिम बंगाल की सांसद देबोश्री रॉय को भी कैबिनेट से निष्कासित नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने उनके इस्तीफे की मांग की है।इस बार पश्चिम बंगाल के कुछ नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है।    https://twitter.com/AHindinews/status/1412689978757312515?s=20 https://twitter.com/AHindinews/status/1412703809558564868?s=20   केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। कर्नाटक में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टी ने गौड़ा को राज्य भेजने का फैसला लिया है। एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को भी कैबिनेट से बर्खास्त कर कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया था। मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले ही कई बड़े कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया हैं।   मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले इन 11 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा :     •    डॉ. हर्षवर्धन (स्वास्थ्य मंत्री)   •    रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)   •    संतोष गंगवार (श्रम मंत्री)    •    देबोश्री चौधरी (महिला राज्य मंत्री)   •    सदानंद गौड़ा (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय)   •    संजय धोतरे (केंद्रीय राज्य मंत्री)   •    थावरचंद गहलोत (राज्यपाल बने)   •    प्रताप सारंगी (राज्य मंत्री)   •    रतनलाल कटारिया (राज्य मंत्री)   •    बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री)    •    राव साहेब दानवे पाटिल (राज्य मंत्री)