अवसरों और संभावनाओं से भरपूर बर्लिन, Tourism in Berlin, Germany


स्टोरी हाइलाइट्स

यहां की मुद्रा यूरो है। यहां की भाषा जर्मन है। लेकिन पर्यटन केन्द्रों पर आप को अंग्रेजी भाषा में बातचीत करते लोग सुनाई देंगे।

Places to Visit in Berlin - Most Famous Berlin Places to Visit बर्लिन जर्मनी की राजधानी है। यह पेरिस से बड़ा है। इस शहर ने भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। परन्तु अब यह शहर अनेक अवसरों और संभावनाओं का केन्द्र बन गया है। विश्व के सुन्दर शहरों में इसकी गिनती की जाती है। ऐतिहासिकता और आधुनिकता का मिश्रित रूप है बर्लिन शहर। Berlin is the top urban tourist destination in Germany बर्लिन जर्मनी के उत्तर पूर्व में स्प्री और हवेल नदियों के किनारे स्थित है तथा इसका एक तिहाई हिस्सा वन, पार्क और बगीचों से ढंका हुआ है। अत: बर्लिन शहर में टेक्नालॉजी के साथ-साथ वन, बाग, पार्क, नदियां और झील द्रष्टव्य है। यदि हम इतिहास पर दृष्टि डालें तो पायेंगे यह कभी प्रशा (Prussia) की राजधानी थी। इसके अतिरिक्त वेमररिपब्लिक और “थर्डरीच’ का मुख्यालय भी यहीं था। बर्लिन नाजीवाद के भी विरूद्ध रहा। द्वितीय युद्ध के पश्चात बर्लिन चार हिस्सों में बंट गया था फिर बाद में दो हिस्सों में बंटा। पूर्व और पश्चिम जर्मनी के रूप में बर्लिन के ह्मदयस्थल से कुख्यांत “बर्लिन वाल’ का निर्माण किया गया जिसमें बर्लिन के परिवारों को पृथक-पृथक कर दिया। पूर्व जर्मनी साम्यवादी सोवियत के नियंत्रण में और पश्चिमी जर्मनी मित्र राष्ट्रों के नियंत्रण में आ गया था। “बर्लिन वाल’ का निर्माण 1961 में किया गया था। जो कि 28 वर्षों तक अस्तित्व में रहा। वर्ष 1989 में जब पूर्वी यूरोप में साम्यवाद का खातमा हुआ, यह दीवार भी टूट गई बर्लिन जो दो हिस्सों में बंटा था, एक हो गया। अब उस दीवार के अवशेष अवलोकीय है। यह पर्यटकों को आकर्षित करता है। पूर्व बर्लिन आज भी बर्लिन का ह्मदय प्रदेश है। आज यह संस्कृति, राजनीति, वाणिज्य, शासकीय कार्य संग्रहालय, थियेटर आदि का केन्द्र बना हुआ है। यहां कई विश्वविद्यालय हैं जहां 50 प्रतीशत युवा विद्यार्थी रह रहे हैं। अच्छे होटल और रेस्टराँ है तथा यातायात (Public Transport) सुखद और सुगम है। आप पर्यटन केन्द्रों पर आसानी से पहुँच सकते हैं। आप भ्रमण पैदल और सायकिल से भी कर सकते हैं। बर्लिन शहर के कुछ प्रमुख पर्यटन केन्द्र हैं जिन्हें अवश्य देखा जाना चाहिए। रीचस्टाग (संसद भवन) यह एक ऐतिहासिक भवन है। यह वहां के संसद भवन के रूप में विकसित किया गया है। ब्रिाटिश निर्माता नार्मन फोस्टर को आमंत्रित कर इसे नया स्वरूप देने को कहा गया था। उन्होंने इसके ऐतिहासिक स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए एक शीशे का डोम बजवाया जिसका अर्थ होता है कि शासकीय कार्यों में प्रादर्शिता है। इस कांच के गुंबज से जहां नगर का विहगा व लोक में किया जा सकता है, वहीं संसद की कार्यवाही भी देखी जा सकती है। जब संसद नहीं चल रही हो। पर्यटक अंदर जाकर इसकी ऐतिहासिकता से रू-ब-रू हो सकते हैं। बर्लिन वाल – बर्लिन वाल तो अब भूमिदाज हो चुकी है परन्तु एक स्थान मोदलेनस्ट्रास में दीवार के एक हिस्से कोे सुरक्षित रखा गया है जिसे पर्यटक अवलोकन करने आते हैं। इसे “इस्ट साइड गैलरी’ कहते हैं। बर्लिन के मिलन को पेंटिंग द्वारा सुन्दर तरीके से दर्शाया गया है। ब्राांडेमवर्ग गेट – ब्रााडेमवर्ग दरवाजा नगर की पहचान बन गया है। इसका निर्माण 1791 में हुआ था। कभी यह शीत युद्ध का प्रतीक या परन्तु आज जर्मनी के एकीकरण का प्रतीक है। नगर में 18 दरवाजे थे जिनमें एक मात्र यह दरवाजा अभी भी अस्तित्व में है। इस गेट के ऊपरी हिस्से पर विजय की देवी की प्रतिमा है जो एक रथ पर बैठी है, उसे नेपोलियन यहां से पेरिस ले गया था, परन्तु उसे 1814 में वापिस लाया गया। बर्लिनडोम – बर्लिन डोम का निर्माण 1965 में किया गया था। यह नगर का सबसे बड़ा चर्च है। यह डोम गगनचुंबी है और पर्यटक इसे देखना नहीं भूलते। बर्लिन संगहालय – इस संग्रहालय में कला कृतियां अवलोकनीय है। यह “स्प्री नदी’ के एक द्विप पर निर्मित है। यह द्विप यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल है। इस द्विप पर पांच संग्रहालय है – पर्गमोत संग्रहालय, बोर्ड संग्रहालय, न्यूथेस संग्रहालय, आल्र्ट नेशनल गैलरी और आल्टेस संग्रहालय। टिचर गार्डेन – यह एक जिला है। यहां 255 हेक्टेयर में विकसित पार्क है। 16वीं शदी में यह एक आखेट स्थल था। धीरे-धीरे एक बगीचे के रूप में विकसित हो गया। इसमें कई झील हैं। ग्रिष्म में यहां पर्यटकों की उपस्थिति अधिक रहती है। स्प्री नदी में नौकानयन – बर्लिन में झीलें, नदियां, जलमार्ग, नहरे वेनिस शहर से भी अधिक है। आप नौका पर सवार होकर नगर के ऐतिहासिक स्थल और अन्य सुन्दर स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं। बर्लिन टी.व्ही. टावर – बर्लिन का टी.व्ही. टावर 368 फीट ऊँचा है। यह यूरोप में सर्वाधिक ऊँचा है। इसका शुभारंभ 1969 में किया गया था। इसका निर्माण इस बात की ओर इंगित कर रहा था कि पूर्वी बर्लिन में एक सुनहरे भविष्य का निर्माण हुआ है। प्रतिवर्ष 16 लाख से अधिक लोग यहां आते हैं और दो सौ मीटर की ऊँचाई तक जाकर नगर का सिंहावलोकन करते है। In the early 1950s, the German Democratic Republic planned to build a new facility in Berlin intended primarily for the broadcast of GDR television programmes. Initially, a location in the Müggelbergen hills in the southeast of Berlin was considered. But after the outbuildings had been completed, the Ministry of the Interior decided to build the broadcasting station in the approach corridor of the planned Schönefeld airport यहां की मुद्रा यूरो है। यहां की भाषा जर्मन है। लेकिन पर्यटन केन्द्रों पर आप को अंग्रेजी भाषा में बातचीत करते लोग सुनाई देंगे। बर्लिन विमानतल सभी स्थानों से नियमित उड़ान से जुड़ा है। यहां टूरिस्ट होटल, ब्रोकफास्ट होटल आदि उपलब्ध है जहां सभी भाषाओं में संवाद होते हैं। एक बर्लिन पास क्रय कर लेने पर आपको सभी पर्यटन केन्द्रों पर नि:शुल्क प्रवेश मिल सकता है। एक बार आप बर्लिन जरूर जायें आप यह कहने को मजबूर हो जायेंगे “बर्लिन बहुत प्यारा’ है।