भोपाल: भारत माता की 37 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, CM शिवराज बोले, आज मेरा संकल्प साकार हुआ


स्टोरी हाइलाइट्स

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी के शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण CM शिवराज सिंह चौहान ने किया। यह प्रतिमा कांसे की बनी है और इसकी ऊंचाई 37 फुट है। प्रतिमा का अनावरण करते हुए CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भारत माता हमे शक्ति दें कि मध्य प्रदेश वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न देश के निर्माण में अपना सशक्त योगदान दे सके।" चौहान ने कहा कि देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूत सैनिकों की स्मृति में निर्मित शौर्य स्मारक में भारत माता की दिव्य और भव्य प्रतिमा स्थापित करने का मेरा संकल्प आज साकार हुआ। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1294497533264240640?s=20 मुख्यमंत्री चौहान ने भारत माता की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय के पलों को याद करते हुए कहा, "शौर्य स्मारक पर वीरों को श्रद्घा सुमन अर्पित करने आये सरसंघ चालक मोहन भागवत सहित अनेक लोगों के मन में अक्सर यह भाव आता था कि यहां भारत माता की मूर्ति होनी चाहिए। यह सपना आज साकार हुआ। शौर्य स्मारक आने वाला हर व्यक्ति वीर सपूतों को श्रद्घांजलि देकर भारत माता को प्रणाम कर देश भक्ति के भाव से भर जायेगा।"