भोपाल क्राइम न्यूज: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


स्टोरी हाइलाइट्स

भोपाल क्राइम न्यूज: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महिला की शिकायत के पर पुलिस ने दर्ज किया ज्यादती के तहत मामला शहर के जहांगीराबाद इलाके में 28 वर्षीय महिला पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. पीड़िता के पति की मौत के बाद आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में जब महिला ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ज्यादती की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक छोला की रहने वाली महिला निजी तौर पर काम करती है। छह माह पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद आरोपी नरेश धाकड़ ने महिला की काफी मदद की। नरेश का पीड़ित के घर आना जाना पहले से लगा रहता था । मार्च 2021 में एक दिन नरेश ने मौका पाकार महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसका विरोध किया तो नरेश ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। बाद में आरोपी ने उसके साथ चार महीने तक दुष्कर्म किया। जब भी महिला उससे शादी करने की बात करती तो वह टालता रहता था। जुलाई में जब महिला ने नरेश से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।