मुंबई हाई कोर्ट से राज कुंद्रा को बड़ा झटका, शिल्पा शेट्टी ने छवि खराब करने के लिए दायर किया मानहानि का मुकदमा


स्टोरी हाइलाइट्स

मुंबई हाई कोर्ट से राज कुंद्रा को बड़ा झटका, शिल्पा शेट्टी ने छवि खराब करने के लिए दायर किया मानहानि का मुकदमा....

पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा को आज बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुंबई हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत की राज कुंद्रा की याचिका पर शनिवार तक के लिए रोक लगा दी है। अब मामले की सुनवाई शनिवार को होगी। याचिका में राज कुंद्रा के वकील ने तर्क दिया कि राज को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें अंतरिम राहत दी जानी चाहिए। https://twitter.com/ANI/status/1420736063853645830?s=20 https://twitter.com/ANI/status/1421054490438901760?s=20 वहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मीडिया संगठनों और मीडिया कर्मियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। शिल्पा ने मुंबई हाई कोर्ट में 'गलत रिपोर्टिंग और अपनी छवि खराब करने' के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया है। शिल्पा शेट्टी के साथ खुश नहीं थे राज कुंद्रा, मुझसे घर आकर बनाना चाहता था संबंध: शर्लिन चोपड़ा Raj Kundra