टेक्नोलॉजी का होगा आने वाला साल…. 2021


स्टोरी हाइलाइट्स

दुनिया पर टेक्नोलॉजी का प्रभाव बढ़ता चला जा रहा है साल दर साल हम नई नई तकनीक के जरिए अपने जीवन को और आसान बनाते जा रहे हैं| हालाकी चिंता की बात पर्यावरण को लेकर है| एक तरफ पर्यावरण प्रदूषण खतरे के संकेत दे रहे हैं| तो टेक्नोलॉजी का विकास जीवन में और ज्यादा आराम आने की सूचना देते हैं|

टेक्नोलॉजी का होगा आने वाला साल…. 2021 दुनिया पर टेक्नोलॉजी का प्रभाव बढ़ता चला जा रहा है साल दर साल हम नई नई तकनीक के जरिए अपने जीवन को और आसान बनाते जा रहे हैं| हालाकी चिंता की बात पर्यावरण को लेकर है| एक तरफ पर्यावरण प्रदूषण खतरे के संकेत दे रहे हैं| तो टेक्नोलॉजी का विकास जीवन में और ज्यादा आराम आने की सूचना देते हैं| हम लगातार डाटा के उपयोग को बढ़ाते जा रहे हैं| एक अनुमान है कि 2022 तक हम 1000000000000 यानी 10 ख़रब मेगाबाइट डेटा का उपयोग कर लेंगे| आने वाला साल टेक्नोलॉजी के लिहाज से और ज्यादा समृद्धि भरा होगा| हम दुनिया की आबादी को इंटरनेट ऑफ बिहेवियर (आईओबी) जैसे  फेस रिकॉग्निशन के दायरे में लाने की शुरुआत कर रहे हैं| नए साल में ऐसी टेक्नोलॉजी के विकास के नए पैमाने सामने आएंगे जब इंसान की तरह सोचने वाले कंप्यूटर जीवनशैली का हिस्सा बनने की शुरुआत करेंगे| टेक्नोलॉजी हमारी सबसे बड़ी ताकत है|  पूरी दुनिया आज टेक्नोलॉजी के दम पर ही विकास के नए-नए कीर्तिमान रच रही है| नई दुनिया के निर्माण में टेक्नोलॉजी ही हमारा अभिन्न अंग है और इसके बिना अब जीना मुश्किल है| आज इंटरनेट पर हम सब के बारे में पर्याप्त सूचनाएं उपलब्ध हैं|  इन सूचनाओं का इस्तेमाल कर दुनिया भर की कंपनी हमारे मन मुताबिक प्रोडक्ट्स का निर्माण करने में लगी हुई हैं|  इन्हीं डाटा के माध्यम से यह कंपनी हमारी रुचि/ पसंद ना पसंद को ध्यान में रखकर हम तक विज्ञापन भी पहुंचाने लगी है| क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में हम विकास का नया माइलस्टोन हासिल कर रहे हैं|  इस साल लीप2 नाम से दुनिया की पहली क्वांटम आधारित क्लाउड सर्विस लॉन्च हुई थी, आईबीएम कंपनी आने वाले साल में 127 क्यूबिक और 2022 तक 433 क्यूबिक कैपेसिटी वाले क्वांटम कंप्यूटर को बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है| नए साल में हम ड्राइवरलेस कार को देख सकते हैं| नए साल में कुछ नए तत्वों की खोज हो सकती है| हम जानते हैं कि पूरी दुनिया ईंधन की समस्या से जूझ रही है क्योंकि नैसर्गिक खत्म होते जा रहा है| फ्यूचर में इनके ऑप्शंस को बढ़ाने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल शुरू करने की योजना है| नवकरण ऊर्जा उत्पादन संयंत्र से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन बढ़ने जा रहा है जो भविष्य में ट्रांसपोर्टेशन को और अधिक कैपेबल बनाएगा| एक दशक में ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर लगभग 10,000 पेटेंट पब्लिश्ड हो चुके हैं| नए साल में हम एक ऐसी तकनीक पर  अपना काम बढ़ाएंगे जो हम से जुड़ी तमाम जानकारी को डीएनए के एक छोटे से भाग में स्टोर करेगी| इंसान से जुड़ी जानकारी एक सिंथेटिक डीएनए में स्टोर करके हजारों साल तक सुरक्षित रखी जा सकेगी| 1 ग्राम डीएनए में 215  पेटाबाइट्ज डाटा यानी लगभग सवा दो करोड़ जीबी डाटा के संग्रहण की कैपेसिटी होगी| नए साल में ऐसी टेक्नोलॉजी विकास के नए सोपान हासिल करेगी जिसमें रोबोट इंसानों के साथ वर्कप्लेस पर काम करेंगे| कोबोट्स  जिन्हें रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन या आरपीए कहते हैं को  इंसानों के साथ उन्हीं के वर्कप्लेस पर साथ काम करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है| (रोबोट प्रक्रिया स्वचालन (RPA) एआई और मशीन लर्निंग की तरह, रोबोट प्रोसेस ऑटोमेशन, या आरपीए, एक और तकनीक है जो नौकरियों को स्वचालित कर रही है। RPA सॉफ्टवेयर का उपयोग व्यावसायिक प्रक्रियाओं को स्वचालित करने के लिए है जैसे कि अनुप्रयोगों की व्याख्या करना, लेनदेन को संसाधित करना, डेटा से निपटना और यहां तक ​​कि ईमेल का जवाब देना। आरपीए दोहराए जाने वाले कार्यों को स्वचालित करता है जो लोग करते थे।) 5G IoT के बाद आने वाली अगली प्रौद्योगिकी प्रवृत्ति 5G है। जहां 3 जी और 4 जी प्रौद्योगिकियों ने हमें इंटरनेट ब्राउज़ करने में सक्षम बनाया है, डेटा संचालित सेवाओं का उपयोग किया है, स्पॉटिफ़ या यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग के लिए बैंडविंड्स को बढ़ाया है, 5 जी सेवाओं से हमारे जीवन में क्रांति लाने की उम्मीद है। Google Stadia, NVidia GeForce Now जैसी क्लाउड आधारित गेमिंग सेवाओं के साथ-साथ AR और VR जैसी उन्नत तकनीकों पर निर्भर रहने वाली सेवाओं को सक्षम करने से और भी बहुत कुछ होगा । 5g कारखानों, एचडी कैमरों में इस्तेमाल होने की उम्मीद है जो सुरक्षा और यातायात प्रबंधन, स्मार्ट ग्रिड नियंत्रण और स्मार्ट रिटेल को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।