Bollywood:- स्टार्स की अचानक मौत होने से इन सेलेब्स ने पूरी की अधूरी फिल्में


स्टोरी हाइलाइट्स

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे स्टार्स है  जिनका दुनिया से अचानक जाने का दुख आज भी है। फिर चाहे वो दिव्या भारती हो, श्रीदेवी हो या ओमपुरी।

Bollywood:- स्टार्स की अचानक मौत होने से इन सेलेब्स ने पूरी की अधूरी फिल्में


बॉलीवुड में बहुत से ऐसे स्टार्स है  जिनका दुनिया से अचानक जाने का दुख आज भी है। फिर चाहे वो दिव्या भारती हो, श्रीदेवी हो या ओमपुरी। लोगों को आज भी इन सितारों की यादें, बातें और फिल्में दिमग मैं है। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं,जो अचानक हमैं छोड कर चले गये। इनके जाने के बाद इनकी अधूरी फिल्में किसी और अभिनेता या अभिनेत्री को पूरी करनी पड़ी थी। तो आइये जानते हैं इनके बारे मैं :-
गुरुदत्त

अभिनेता गुरुदत्त बढ़िया एक्टर थे बल्कि निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर भी थे। गुरुदत्त की मौत साल 1964 में 39 साल की उम्र में हो गई थी। कहा जाता है नींद की गोलियां ज्यादा खाने से उनकी मौत हो गयी थी। अचानक गुरुदत्त के जाने से लोग हैरान रह गए थे। उसी दौरान निर्देशक शाहिद लतीफ फिल्म 'बहारें फिर भी आएंगी' बना रहे थे और इसमें गुरुदत्त को कास्ट किया गया था। लेकिन उनकी मौत के बाद फिल्म में उनकी जगह अभिनेता धर्मेंद्र ने काम किया था।
धर्मेंद्र और गुरुदत्त  
दिव्या भारती

अभिनेत्री दिव्या भारती को तो जानते होगें। खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत बंगले की छत से गिरकर हो गई थी। उनकी मौत आजतक एक रहस्य बनी हुई है। उस वक्त अभिनेत्री कुछ फिल्मों में काम कर रही थी। अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था।  साल 1994 में आई फिल्म 'लाडला' में रवीना टंडन और दिव्या भारती साथ में शूटिंग कर रही थीं। उनके जाने के बाद फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट किया गया। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। उसी समय  वो तेलुगु फिल्म 'थोली मुध्धु' में काम कर रही थी। उनके जाने के बाद इस फिल्म में एक्ट्रेस रंभा को कास्ट कर लिया गया था।
श्रीदेवी और दिव्या भारती
ओम पुरी

ऐसा ऐसा ही कुछ ओम पुरी के साथ भी हुआ था। साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से ओम पुरी का निधन हो गया था। ओम पुरी की अचानक मौत से फ़िल्म इंडस्ट्री हिल गयी थी। इस दौरान ओम पुरी फिल्म 'अनाम' की शूटिंग कर रहे थे। उनके अचानक जाने के बाद फिल्म में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को साइन कर लिया गया था ।
ऋषि कपूर और ओम पुरी
श्रीदेवी

बॉलीवुड की 'चांदनी' के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत दुबई में हुई थी। उनकी मौत के बारे में सभी को मालूम ही है कैसे हुई थी।  24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की मौत ने सबको चौंका दिया। श्रीदेवी उस दौरान फिल्म 'कलंक' के लिए शूट कर रही थीं। लेकिन उनके जाने के बाद करण जौहर ने माधुरी दीक्षित को फिल्म में साइन कर लिया।
माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी
ऋषि कपूर

अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया से चले गए थे। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जंग लड़ रहे थे और इसी से उनकी मौत हो गई। ऋषि कपूर उस दौरान फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग कर रहे थे। मेकर्स ने फिल्म में ऋषि कपूर की जगह परेश रावल को कास्ट कर लिया। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी के कारण अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।
ऋषि कपूर और परेश रावल