CBSE ने जारी किया 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं के लिए नया सिलेबस 


स्टोरी हाइलाइट्स

CBSE ने जारी किया 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं के लिए नया सिलेबस: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एक नया सिलेबस...

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एक नया सिलेबस  जारी किया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं के लिए नया सिलेबस जारी किया है। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सिलेबस  के अनुसार, सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सिलेबस  में कमी नहीं की है। उद्देश्य यह है कि छात्रों को पूरे 100 प्रतिशत सिलेबस  का अध्ययन करना होगा और परीक्षा उसी आधार पर आयोजित की जाएगी।   स्कूलों और कॉलेजों को पिछले वर्ष मार्च 2020 में, वायरस की वजह से बंद कर दिया गया। इससे शिक्षा को बहुत नुकसान हुआ। हालांकि, ऑनलाइन अध्ययन का विकल्प कुछ समय बाद पेश किया गया था, लेकिन हर छात्र की इंटरनेट तक बेहतर पहुँच नही  थी। इस कठिनाई को महसूस करते हुए, बोर्ड ने सिलेबस  को कम कर दिया था लेकिन सिलेबस  की कमी केवल अंतिम सत्र के लिए थी।  इसलिए, बोर्ड ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए एक नया सिलेबस  जारी किया है, ताकि किसी को संशय  की स्थिति में न छोड़ा जाए। कक्षा 9 वीं से 12 वीं के लिए नया शैक्षणिक सत्र आज यानी 1 अप्रैल से शुरू हो गया है।