हवाई सेवाएं में बदलाव :- कल से सुबह के बजाय शाम 6 बजे चलेगी इंडिगो की भोपाल-मुंबई फ्लाइट 


स्टोरी हाइलाइट्स

हवाई सेवाएं में बदलाव :- कल से सुबह के बजाय शाम 6 बजे चलेगी इंडिगो की भोपाल-मुंबई फ्लाइट 

Changes in air services: - IndiGo's Bhopal-Mumbai flight will run at 6 pm instead of tomorrow morning

राजा भोज एयरपोर्ट पर रविवार से एक बार फिर एयर ट्रैफिक शुरू हो गया। अधिक पानी भर जाने के कारण फ्लाइट्स बंद हो गयी थी अब रन -वे से पानी हटा देने के बाद सुबह से शाम तक तीन फ्लाइट्स का संचालन भी किया गया। इन तीन फ्लाइट में Air India की दिल्ली फ्लाइट, indigo की हैदराबाद फ्लाइट और दिल्ली से आने-जाने वाली Flights operate की गईं।



इसको चालू करने से पहले यात्रियों से फीडबैक लिया था| यात्रियों के फीडबैक आने के बाद मंगलवार से इंडिगो की मुंबई-भोपाल-मुंबई फ्लाइट का संचालन अब सुबह की जगह शाम के समय किया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर का कहना है कि रन-वे को चैक करने के बाद फ्लाइट्स ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। नए शेड्यूल के मुताबिक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार मुंबई से शाम 3:45 बजे फ्लाइट चलेगी। यहां शाम 5:20 पर आएगी। भोपाल से शाम 6 बजे चलेगी और मुंबई शाम 7:30 बजे पहुंचेगी। अभी भोपाल से मुंबई के लिए इन्हीं दिनों में सुबह 9:45 बजे फ्लाइट है। वहीं एअर इंडिया की भोपाल से मुंबई के बीच शाम में प्रति सोमवार व शुक्रवार दो दिन फ्लाइट चलती है।