चीन: चांद की सतह से नमूने लेकर सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटा चांग ई 5


स्टोरी हाइलाइट्स

China's Chandrayaan 'Chang E5' has successfully returned to Earth after taking samples from the lunar surface. Samples have been brought to Earth

चीन (China) का चंद्रयान ‘चांग ई 5’ चांद की सतह से नमूने लेने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया है। चांद से 40 से अधिक वर्ष बाद नमूने पृथ्वी पर लाए गए हैं। ‘चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन’ (CNSA) के अनुसार ‘चांग ई 5’ मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग बैनर में स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजकर 59 मिनट उतरा। CNSA के प्रमुख झांग केजन ने ‘चांग ई 5’ अभियान को सफल घोषित किया है। https://twitter.com/globaltimesnews/status/1339469754923302912?s=20 चीन की सरकार समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, इसके साथ ही चंद्रमा की कक्षा में जाना, वहां उतरना और नमूने वापस लाने का चीन का वर्तमान तीन-चरणीय चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हो गया, जिसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। ‘चांग ई 5’के चार में से दो मॉड्यूल एक दिसम्बर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचे थे और उन्होंने सहत से खुदाई करके करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को सील बंद कंटेनर में रखा गया और उसे वापस आने वाले मॉड्यूल में स्थानांतरित किया गया।