कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बिहार की जनता के नाम संदेश, कहा- अब बदलाव की बयार


स्टोरी हाइलाइट्स

बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को होने वाले मतदान से ठीक एक पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बिहार (Bihar) की जनता के नाम संदेश दिया है| सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा है कि दिल्ली (Delhi) और बिहार (Bihar) की सरकारें बंदी सरकारें हैं, इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ एक नए बिहार(Bihar) के निर्माण के लिए बिहार(Bihar) की जनता तैयार है| https://twitter.com/INCIndia/status/1320944307742752769?s=20 अब बदलाव की बयार है| मंगलवार सुबह बिहार(Bihar) के वोटरों ने नाम एक संदेश में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने महागठबंधन को जिताने की अपील की है| इसके साथ ही सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) ने सूबे की मौजूदा नीतीश सरकार पर निशाना भी साधा है| सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के इस संदेश को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने ट्विटर अकाउंट से जारी किया है| अपने संदेश में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा है, आज बिहार (Bihar) में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रस्ते से अलग हट गई है| न उनकी करनी अच्छी है और न उनकी कथनी| मजदूर आज मजबूर है और किसान आज परेशान है| नौजवान आज निराश है| अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति आज लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है| धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है| सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा है, 'दलितों और महादलितों को बेहाली की कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है| समाज के पिछड़े वर्ग भी इसी बदहाली के शिकार हैं|'