Coronavirus: 24 घंटे में 69 हजार नए मामले, 819 की मौत


स्टोरी हाइलाइट्स

Coronavirus: 24 घंटे में 69 हजार नए मामले, 819 की मौत देश में लगातार Coronavirus के मामलों में इजाफा हो रहा है| अमेरिका, ब्राजील में Coronavirus मामलों की संख्या और मौत का आंकड़ा घटा है| लेकिन भारत में जानलेवा Coronavirus तेजी से फैलता ही जा रहा है| देश में पिछले 24 घंटों में 69,921 Coronavirus के नए मामले सामने आए हैं| वहीं 819 लोगों की जान चली गई है| ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में Coronavirus के कुल मरीजों की संख्या 36,91,167 हो गई है| इसमें 7,85,996 Coronavirus के एक्टिव केस हैं, 28,39,883 ठीक हो गए हैं और कुल 65,288 लोगों की मौत हो गयी है| Coronavirus संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है|