CoronaVirus: महामारी के बीच समुद्र तट पर जाएं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान


स्टोरी हाइलाइट्स

CoronaVirus: महामारी के बीच देश और दुनिया के दर्जनों देशों में लॉकडाउन में ढील देकर देश की सीमाओं को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

CoronaVirus: महामारी के बीच देश और दुनिया के दर्जनों देशों में लॉकडाउन में ढील देकर देश की सीमाओं को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इससे पर्यटकों के समुद्री तटों पर जाने के इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। अब पर्यटक देश और दुनिया के दर्जनों देशों के बीच पर जाकर मस्ती कर सकते हैं। हालांकि,  जब कभी आप बीच पर सैर-सपाटे के लिए जाएं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें- अपने जीवन से प्लास्टिक की सभी चीज़ों को हमेशा के लिए निकाल दें। एक शोध के अनुसार, प्रकृति को सबसे अधिक खतरा प्लास्टिक से है। हम जो आज कर रहे हैं, उसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव आने वाली पीढ़ियों को देखने को मिलेगा। आप लकड़ी के बर्तन, पदार्थ के बनी पानी की बोतल का उपयोग कर सकते हैं। आप जूट और कपड़े के बैग कैरी कर सकते हैं। छतरी की छांव में बैठें जब भी बीच पर जाएं तो छतरी के नीचे बैठें, ताकि सन बर्न से बच सकें। आप चाहें तो अपने चेहरे पर मिनरल्स युक्त सनस्क्रीन लगा सकते हैं। ऐसा देखा गया है कि लोग यात्रा के दौरान अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते हैं। कचरे को साफ करें अगर आप चाहते हैं कि महासागर साफ रहे तो कुछ समय बीच की साफ़-सफाई करें। यह एक बदलाव है, जो अन्य लोगों को जागरूक कर सकता है। सिगरेट के टुकड़ों को बीच पर न फेंके सिगरेट की फिल्टर प्लास्टिक से बनी होती है। इसे बीच पर न फेकें। इससे समंदर का पानी दूषित हो सकता है। ये बायोडिग्रेडेबल नहीं होते हैं। कचरे की थैली ले जाएं अगर आप अपने साथ खाने-पीने की चीज़ें साथ ले लाते हैं तो कचरे की थैली भी साथ ले जाएं। एक बार यूज़ के बाद इसे इधर-उधर फेंकने के बदले कचरे की थैली में डालें।