अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हुए Covid-19 पॉजिटिव


स्टोरी हाइलाइट्स

अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हुए Covid-19 पॉजिटिव: दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा  है।.....

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा  है। लेकिन, भारत में Covid19 वैक्सीनेशन के बावजूद भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। न सिर्फ आम इंसान बल्कि बड़ी बड़ी हस्तियाँ भी चाहे वो नेता हों, कलाकार, वे भी इस वायरस से बच नही पा रहे हैं। Covid19 संक्रमण की दूसरी लहर का भारत में जबरदस्त असर है। पिछले 24 घंटों के दौरान ही  देश में इसके 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इसमें एक्टिव केस 7,41,830 है, जबकि 1,16,82,136 लोग Covid19 से ठीक हो चुके हैं। और पिछले 24 घंटों के दौरान 478 लोगों की मौत हुई है अब तक Covid19 के कारण 1,65,101 लोगों की जान जा चुकी है। Coronavirus की चपेट में आए ये सेलिब्रेटी- अभिनेता विक्की कौशल Covid19 संक्रमण पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि वे घर पर ही क्वारंटाइन में हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी Covid19 से संक्रमित पाई गई हैं। बता दें कि, भूमि पेडनेकर से पहले दिग्गज  अभिनेता अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदित्य नारायण, रूपाली गांगुली, कार्तिक आर्यन और आमिर खान भी  इस संक्रमण से पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी।  अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रामसेतु पर काम शुरू करने वाले 45 क्रू मेंबर्स कथित तौर पर Covid19 संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि, कल रविवार को अक्षय कुमार भी इस संक्रमण से संक्रमित हुए थे। अभिनेता अक्षय कुमार कल कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो ठीक हैं और वे चिकित्सीय सलाह के तहत अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। https://twitter.com/akshaykumar/status/1378554562638798852?s=20 NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने बताया कि ड्रग मामले में गिरफ्तार अभिनेता एजाज खान भी Covid19 से संक्रमित पाए गए हैं। एजाज खान को अस्पताल में शिफ्ट किया गया।