कोविड मुक्त मध्यप्रदेश: Covid-19 के टीकाकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगी BJP


स्टोरी हाइलाइट्स

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के साथ कार्य करती है। सेवा के इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अब प्रदेशभर में कोविड-19 के टीकाकरण...

कोविड मुक्त भारत के लिये कोविड मुक्त मध्यप्रदेश कोविड -19 के टीकाकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगी BJP टीकाकरण केन्द्रों पर हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर जागरुक करेंगे कार्यकर्ता भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के साथ कार्य करती है। सेवा के इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अब प्रदेशभर में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगी। पार्टी का यह अभियान कल 10 मार्च से प्रारंभ होकर एक महीने तक चलाया जाएगा। इस अभियान में BJP के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर संपर्क करेंगे। पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कोविड-19 मुक्त भारत के लिये टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था, इसी क्रम में BJP मध्यप्रदेश कोविड मुक्त मध्यप्रदेश अभियान चलाएगी। यह जानकारी BJP के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुये दी। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार कोरोनाकाल में अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन किया था, उसी प्रकार अब टीकाकरण अभियान में भी हमें सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है। देश में अभी तक 2 करोड़ लोगों को कोविड की रोकथाम का टीका लग चुका है। भारत 6.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन विश्व के 47 देशों को उपलब्ध करा चुका है। इसी क्रम में टीकाकरण अभियान में प्रदेश की जनता को भी जागरुक किया जाएगा। BJP के मण्डल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क करेंगे और वैक्सीन लगवाने में हर संभव मदद करेंगे। जागरुकता के लिये बनाई जाएगी हेल्प डेस्क BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर के मण्डलों में टीकाकरण केन्द्र के पास एक हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से टीकाकरण कराने के लिये पंजीयन आदि कराया जाएगा। BJP कार्यकर्ता इस दौरान कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप के माध्यम से लोगों के पंजीयन कराने में मदद करेंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केन्द्र तक लाने व उन्हें घर तक छोड़ने में मदद भी करेंगे। इस हेल्प डेस्क पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मदद हेतु उपलब्ध रहेंगे। टीकाकरण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें आज इस संबंध में BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, टीकाकरण अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ अनिल जैन एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं जिलाध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। अभियान के संबंध में डॉ अनिल जैन ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिये सभी सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभाएं। सभी जनप्रतिनिधि अस्पताल और टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केन्द्र और हेल्प डेस्क पर टीका लगवाने के लिये आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये हर संभव मदद करने का प्रयास करें। अधिक से अधिक लोग टीकाकरण के लिये प्रेरित हों, इसके लिये टीकाकरण कराने वाले व्यक्ति का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। मण्डल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अभियान में शामिल हों : हितानंद जी BJP प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के अभियान को सफल बनाने के लिये मण्डल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन के आधार पर हम कार्य करते हैं, लोगों की सेवा करने का एक मौका हमें मिला है जिसमें हमें सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह दिए हैं निर्देश कोविड-19 के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिये BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कुछ निर्देश भी दिये हैं। • 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले तथा 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले जिन्हें बीमारी है, उन्हें पहले टीका लगवाने के लिये जागरुक करेंगे। • मण्डल स्तर पर हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण अभियान में सहयोग करेंगे। • टीकाकरण के लिये होने वाले पंजीयन में मदद करेंगे। • पार्टी के कार्यकर्ता बुजुर्ग नागरिकों को घर से टीकाकरण केन्द्र तक लाने व उन्हें घर तक छोड़ने में सहयोग करेंगे।