दिल्ली की सड़क पर पुलिस से भिड़ी महिली, ' न Mask पहंनूगीं न चालान भरूंगी..'


स्टोरी हाइलाइट्स

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कार सवार दंपत्ती से फेस मास्क नहीं पहनने पर दिल्ली पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने  का  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक मास्क की वजह से पुलिस के साथ दंपत्ती ने की बदसलूकी

दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का खौफ हर व्यक्ती को है। हर कोई खुद को सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए नीयमों का पालन कर रहा है। कोई घर पर रह कर लॉकडाउन का पालन कर रहा है तो कोई, डबल मास्क लगा रहा है। पर दिल्ली में एक ऐसा कपल है जो ना तो नीयमों का पालन कर रहा है और पुलिस के टोकने पर उल्टा उन्हीं को नीयम, कानून का हवाला दे रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में COVID-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू  के दौरान कार सवार दंपत्ती से फेस मास्क नहीं पहनने पर दिल्ली पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने  का  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  दंपति की पहचान पटेल नगर निवासी, पंकज और आभा के रूप में की गई है। दोनों को दरिया गंज इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ उनकी कार के अंदर फेस मास्क नहीं पहनने के कारण बहस करते देखा गया है।

वीडियो में महिला को  कहते हुए सुना जा सकता है, '' गाड़ी क्यों रोकी ? जब मेरी गाड़ी बंद है, मैं कार के अंदर हूँ कुछ भी करूं,अपने पती को किस करुं तुमको क्या ?  बंद गाड़ी मे समस्या कैसी हो रही है। दुनीया को बेवकूफ बना राखा है, कोरोना के नाम पर अड़ी बाज़ी नहीं सहन करेंगें और अगर शर्म होना तो इस वीडियो को अपलोड करना है। मैं न तो मास्क पहनूंगी और ना ही चालान भरुंगी ... ' बस जनता और दुनिया को बेवकूफ बना रहे हैं। और अगर आप थोड़ा शर्म करते हैं तो वीडियो अपलोड करे । ”

घंटों बहस के बाद, दंपति को दरिया गंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

वहीं वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों द्वारा व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है और इसकी निंदा की जा रही है।
यहाँ देखें मामले का पुरा वीडियो.. https://www.youtube.com/watch?v=_6RpOrV0ysI