दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के BJP पूर्व उपाध्यक्ष जी.एस. बावा ने की आत्महत्या


स्टोरी हाइलाइट्स

पश्चिम दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष जी.एस बावा ने एक पार्क में ग्रिल से लटककर आत्महत्या की। आत्महत्या के कारण स्पष्ट है। 

पश्चिम दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष जी.एस बावा ने एक पार्क में ग्रिल से लटककर आत्महत्या की। आत्महत्या के कारण स्पष्ट है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि, 58 साल के जी.एस बावा ने होली के दिन पार्क में ग्रिल से लटककर आत्महत्या कर ली।  बीजेपी नेता जी.एस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे।  शाम के समय पार्क में घूम रहे कुछ लोगों ने उनकी लाश को लटकते हुए देखा।  https://twitter.com/IndiaToday/status/1376728436073406466?s=20 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक की पहचान BJP नेता जी एस बावा के रूप में हुई।  पुलिस ने बीजेपी नेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  इस मामले में अभी तक पुलिस या पार्टी के लोगों द्वारा खास जानकारी नहीं दी गई।