म.प्र जल संसाधन विभाग: जलकर के 683 करोड़ रुपये वसूलने हैं राज्य के जल संसाधन विभाग को: डॉ. नवीन जोशी


स्टोरी हाइलाइट्स

म.प्र जल संसाधन विभाग: जलकर के 683 करोड़ रुपये वसूलने हैं राज्य के जल संसाधन विभाग को: प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग को जलकर के रुप में 683 करोड़........

म.प्र जल संसाधन विभाग: जलकर के 683 करोड़ रुपये वसूलने हैं राज्य के जल संसाधन विभाग को: डॉ.नवीन जोशी भोपाल। प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग को जलकर के रुप में 683 करोड़ 87 लाख 23 हजार 200 रुपये वसूलने हैं। उक्त बकाया राशि 68 उद्योगों पर 131 करेड़ 27 लाख 93 हजार 100 रुपये है जबकि 57 नगरीय निकायों पर 361 करोड़ 83 लाख 31 हजार 700 रुपये है। इसी प्रकार, जलकर की बकाया राशि 27 अन्य शासकीय विभागों पर 3 करोड़ 8 लाख 84 हजार 100 रुपये एवं 21 पावर प्लाण्टों पर 187 करोड़ 67 लाख 14 हजार 300 रुपये है। जल संसाधन विभाग का कहना है कि बकाया राशि की वसूली हेतु समय-समय पर पत्राचार, व्यक्तिगत संपर्क कर प्रशासकीय कार्यवाही की जाती है एवं निरन्तर मानीटरिंग की जा रही है। इसके अलावा, उद्योगों एवं पावर प्लाण्टों से लंबित बकाया राशि की वसूली हेतु सरल समाधान योजना अन्तर्गत कार्यवही प्रचलन में है। नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर लंबित बकाया राशि का उनके वित्तीय अनुदानों से समायोजन हेतु प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। बकायादार सभी उद्योगों से राशि वसूली की कार्यवाही जारी है।