राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय के बीच कुछ ऐसा हुआ … कि महाराज ने जोड़ लिए हाथ| 


स्टोरी हाइलाइट्स

राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय के बीच कुछ ऐसा हुआ … कि महाराज ने जोड़ लिए हाथ|

राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय के बीच कुछ ऐसा हुआ … कि महाराज ने जोड़ लिए हाथ| 

  https://youtu.be/wNZdXkNew6I  

Jyotiraditya Scindia vs Digvijay Singh: 

   

वाह जी महाराज वाह! 

 

संसद में दिग्विजय ने ऐसा क्या कहा कि सिंधिया ने जोड़ लिए हाथ

 

Rajyasabha में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसान आंदोलन और कोरोना पर केंद्र सरकार का जमकर बचाव किया|  कांग्रेस की तरफ से सांसद  दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने अंदाज में जवाब दिया| 

संसद के बजट सत्र का आज चौथा दिन है विपक्षी पार्टियों ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी कर रखी है| 

 

किसानों के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर बहस चल रही है. इसी कड़ी में आज राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य  सिंधिया आमने-सामने नजर आए. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे बहस के दौरान सिंधिया सरकार का पक्ष रखते हुए किसानों के हित में पारित किए गए तीनों विधायकों को उचित बताते हुए कहा कि सरकार किसानों से 11 मर्तबा बात कर चुकी है. सिंधिया के बाद राज्य सभा के उपसभापति वेंकैया नायडू ने दिग्विजय सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए नाम पुकारा. इसके साथ ही नायडू  ने यह भी सफाई दी कि ऐसा मेरे द्वारा नहीं किया गया है बल्कि चर्चा क्रम में ही सिंधिया के बाद दिग्विजय सिंह का नाम का उल्लेख है.

   

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में पहुंचे राज्यसभा सदस्य सिंधिया के ठीक बाद सदन में दिग्विजय सिंह किसानों के मुद्दे पर अपनी बात रखने से पहले सिंधिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिंधिया जी, सरकार का पक्ष बड़े अच्छे ढंग से रखते हैं. जब वे यूपीए में रहे तब भी और आज भी उन्होंने अच्छे ढंग से सरकार का पक्ष रखा. 

दिग्विजय सिंह के मुख से अपनी प्रशंसा सुनते ही सिंधिया मुस्कुराए और फिर दिग्विजय सिंह की ओर मुखातिब होते हुए  कहा कि आपका आशीर्वाद ऐसा ही बना रहे. इसका जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप किसी भी पार्टी में रहे मेरा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ पहले भी था, अब भी है और आगे भी रहेगा.

दिग्विजय सिंह ने कहा- 'सभापति महोदय! मैं आपके माध्यम से सिंधिया जी को बधाई देना चाहता हूं, जितने अच्छे ढंग से वे यूपीए सरकार में सरकार का पक्ष रखते थे उतने ही अच्छे ढंग से आज उन्होंने भाजपा का पक्ष रखा है। आपको बधाई हो, वाह जी महाराज वाह!'

 

हाथ जोड़ सिंधिया बोले- आशीर्वाद बना रहे

इसके बाद राज्यसभा में ठहाके गूंजने लगे।

सिंधिया ने इमर्जेंसी का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा

सिंधिया ने अपने संबोधन के दौरान इशारों में इमर्जेंसी का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति के अनुरोध पर पूरी जनता ने स्वेच्छा से लॉकडाउन का पालन किया, वहीं 1975 में एक वह लॉकडाउन भी था, जो लोगों पर थोपा गया था। उस दौरान पूरे देश को जेलखाना बना दिया गया था। यह बात जितना मैं यहां खड़ा होकर कहता था, उतना ही उतना ही वहां खड़ा होकर कहता था। सत्य आखिर सत्य ही होता है।'