जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का दिया विवादित बयान, भारत ने दिया कड़ा जवाब


स्टोरी हाइलाइट्स

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का दिया विवादित बयान, भारत ने दिया कड़ा जवाब: जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष.........

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का दिया विवादित बयान, भारत ने दिया कड़ा जवाब जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर के विवादित बयान पर भारत ने तीखा जवाब दिया है। वोल्कन ने शुक्रवार को कहा, "पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को मजबूती से उठाना चाहिए। हालांकि, इस बयान के बाद भारत ने भी कड़ा जवाव दिया है।" https://twitter.com/MEAIndia/status/1398310067716255749?s=20 भारत की ओर से जारी वयान में कहा गया कि, कश्मीर मुद्दे को जोर से उठाने के लिए पाकिस्तान को बोजकिर की सलाह अस्वीकार्य है। कश्मीर मुद्दे की तुलना दुनिया के किसी अन्य हिस्से की स्थिति से करने का कोई आधार नहीं है। भारत ने कहा है कि जब संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष भ्रामक और पक्षपातपूर्ण टिप्पणी करते हैं, तो संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष पद की गरिमा को ठेस पहुँचती है। बता दें कि, बोजकिर गुरुवार को पाकिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के मंच पर जम्मू-कश्मीर विवाद को अधिक प्रभावी ढंग से उठाने की सलाह दी। उन्होंने कश्मीर मुद्दे की फिलिस्तीन से तुलना करते हुए कहा, संयुक्त राष्ट्र के मंच पर इस मुद्दे को जोर से उठाना पाकिस्तान का कर्तव्य है।  बोजकिर ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि जम्मू-कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान और भारत के बीच संयुक्त राष्ट्र चार्टर के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और शिमला समझौते में पेश किए गए प्रस्ताव के अनुसार सुलझाया जाना चाहिए।" बोजीकर तुर्की के नागरिक हैं और तुर्की हमेशा से कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के पक्ष में रहा है।