कम करो ज्यादा पाओ : जिंदगी को यूँ सफल बनाओ ….


स्टोरी हाइलाइट्स

हम अपने आप को नए नए मुकाम पर ले जाना चाहते हैं|  इसके लिए हम नई न.....कम करो ज्यादा पाओ : जिंदगी को यूँ सफल बनाओ | make life successful

कम करो ज्यादा पाओ : जिंदगी को यूँ सफल बनाओ ….   हम अपने आप को नए - नए मुकाम पर ले जाना चाहते हैं |  इसके लिए हम नई - नई चीजों को अपनी लाइफ में ऐड करते चले जाते हैं | जब हम जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो हम चीजों / काम / स्किल्स  को जोड़ने के बारे में सोचते हैं - नए लक्ष्य, प्रयास और कमिटमेंट्स । जीवन को बेहतर बनाने के लिए चीजों को हटाने की अक्सर अनदेखी की जाती है।     “बस जोड़ते जाओ घटाओ मत”    पिछले साल मैंने जो सबसे अच्छे बदलाव किए हैं, वे नए प्रयासों को जोड़ने के बजाय कुछ घटाने से आए हैं। उदाहरण के लिए, सोशल मीडिया  कम करने से मेरी उम्मीद से कहीं बेहतर परिणाम मिले।   जीवन में आगे बढ़ने के लिए जोड़ते जाना ही सफिशिएंट नहीं है | हमें अपनी लाइफ से कुछ कम भी करना चाहिए |  कितने बोझ लेकर हम आगे बढ़ेंगे आखिर  हमारी अपनी लिमिटेशंस भी तो हैं |   हर चीज के लिए बस यस करते जाना और किसी चीज के लिए ना नहीं करना यही तो दुर्भाग्य है लाइफ का |  हमें कुछ चीजों के लिए ना करने की आदत भी डालनी पड़ेगी |   यह बात बहुत आसान है समझने में लेकिन फिर भी समझ में नहीं आ रही तो हम आगे कुछ और चर्चा करेंगे | आप आश्चर्य करेंगे कि ना कहने पर, जो बचा है वह समृद्ध हो जाता है|   मेरे पास बहुत सी चीजें हैं जिन्हें मैं सीखना चाहता हूं, और पुराने कौशल जिन्हें मैं बनाए रखने के लिए संघर्ष करता हूं। इतना सब कुछ है ऐसे में वास्तविक प्रगति करने के लिए पर्याप्त डेप्थ तक जाने के लिए शायद ही कभी पर्याप्त समय बचता है।   आपको कोई नया या बड़ा काम करना है तो आपको उसके लिए स्पेस क्रिएट करना ही पड़ेगा|  स्पेस टाइम और एनर्जी का होगा साथ ही दिमाग भी थोड़ा खाली रहना था चाहिए ताकि वह उस बारे में अच्छे ढंग से सोच सके|   जब आप एक कठिन लक्ष्य लेते हैं, तो आप स्वाभाविक रूप से इसके लिए जगह बनाते हैं। हमारी आदत होती है अनावश्यक को साथ में लेकर चलना, जो वास्तव में मायने रखता है उसके लिए बहुत कम जगह  बचती है।   यदि आपको लाइफ में कुछ अच्छा और बड़ा करना है तो स्पेस क्रिएट करें|  बेकार के कामों को छोड़ दें | फालतू की जिम्मेदारियों को एक्सेप्ट ना करें | लाइफ को थोड़ा सा करें मॉडिफाई  अपनी लाइफ में देखे कि ऐसी क्या चीज है जो बहुत जरूरी है जिन्हें हमें कंटिन्यू करना है| ऐसी चीजों को भी देखें जो हमें तुरंत छोड़ देनी चाहिए जिनकी वजह से हमारी टाइम और एनर्जी दोनों बेस्ट हो रहे हैं|   आप यह कर सकते हैं?   स्मार्ट लक्ष्य निर्धारित करें,    साप्ताहिक प्राथमिकताएं निर्धारित करें,    शेड्यूल को ब्लॉक करें,    इंपॉर्टेंट काम ही हाथ में लें,    नियमित ब्रेक लें,    मल्टीटास्किंग से बचें,    अपनी बैठकों को  प्रोडक्ट बनाएं,    विभिन्न समय प्रबंधन तकनीकों के साथ प्रयोग  करें,    अपने कार्यों को जल्दी शुरू करें,    आप जो करे उसके लिए सीमा निर्धारित करें,    अपने सबसे जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें,    अपने कार्यस्थल को व्यवस्थित करें,    उत्पादकता के अपने पैटर्न जानें...।