क्या आपको पेट से संबंधित समस्या है, होम्योपैथी डॉक्टर की खास सलाह..


स्टोरी हाइलाइट्स

असंतुलित आहार से पेट की समस्या होती है। हर दिन पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाना जरूरी है। गलत खान-पान की वजह से पेट खराब हो जाता है।

क्या आपको पेट से संबंधित समस्या है, होम्योपैथी डॉक्टर की खास सलाह.. असंतुलित आहार से पेट की समस्या होती है। हर दिन पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाना जरूरी है। गलत खान-पान की वजह से पेट खराब हो जाता है। पेट की समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी, अपच, पेट खराब होना आदि। आजकल लोगों में बहुत आम है। इन तमाम स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर होम्योपैथी डॉक्टर शिखा गोयल ने एक पोस्ट किया है। शिखा गोयल एक होम्योपैथी डॉक्टर होने के साथ-साथ न्यूट्रिशनिस्ट कंसल्टेंट और स्ट्रेस काउंसलर भी हैं। उनका कहना है कि आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से पेट की समस्या देखने को मिल रही है। तो पेट संबंधित समस्या को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए? ये भी पढ़ें.. नाश्ते में शामिल करें चना, मधुमेह और पेट से संबंधित समस्याओं से पाएं छुटकारा..  पेट से संबंधित समस्याओं के लिए कुछ बुरी आदतें भी जिम्मेदार होती हैं, जो इस प्रकार हैं। 1. दिन में कम पानी पीना, 2. पर्याप्त नींद न लेना, 3. व्यायाम ना करना या शारीरिक रूप से सक्रिय न होना, 4. तनाव, 5. सिगरेट की बुरी आदत, 6. शराब का सेवन, 7. एंटीबायोटिक दवाओं का लंबे समय तक उपयोग, 8. आहार में प्रीबायोटिक भोजन की कमी, 9. असंतुलित आहार, डॉ. शिखा गोयल के अनुसार असंतुलित आहार से पेट की समस्या होती है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। कुछ शोधों में यह भी पाया गया है कि कुछ गलत खानपान की वजह से पेट खराब और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। बाहर के मसालेदार भोजन से परहेज कर पौष्टिक भोजन करना बहुत जरूरी है। पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय: 1. कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें हर रात। 2. पौष्टिक संतुलित आहार लें। 3. हर दिन 30 से 45 मिनट व्यायाम करें, या पार्क में 30 मिनट की सैर करें। 4. भोजन के 20 मिनट बाद टहलें, खूब पानी पिएं और फल खाएं दिन में। 5. अपने दैनिक आहार में दाल और पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। 6. धूम्रपान और शराब छोड़ दें।