रात में बुखार आने के कारण....


स्टोरी हाइलाइट्स

रात में बुखार आने का ये भी एक कारण हो सकता है कि आपको किसी दवा से एलर्जी हो गई हो। इसमें रात में बुखार के साथ शरीर में लालिमा और सूजन  हो जाती है..

रात में बुखार आने के कारण एलर्जी-  रात में बुखार आने का ये भी एक कारण हो सकता है कि आपको किसी दवा से एलर्जी हो गई हो। इसमें रात में बुखार के साथ शरीर में लालिमा और सूजन  हो जाती है। यह और कष्टदायक हो इसके लिए पहले ही अपने डॉक्टर को दिखाइए। यूरिन इंफेक्शन-   रात में बुखार आने का कारण यूरनेरी टैक्ट इंफैक्शन भी हो सकता है। इसमें पेशाब करते समय जलन और दर्द भी होता है। इस स्थिति में कोई लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से मिले। श्वांस तत्र में संक्रमण-  भोजन नली में संक्रमण की वजह से गले में दर्द और फिर रात में बुखार आता है। कभी-कभी यह कुछ दिनों में  ठीक हो जाता है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाता है तो यह संक्रमण आसानी से ठीक नहीं होेता है। त्वचा में संक्रमण-  किसी  भी तरह  का संक्रमण आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। इसी तरह अगर आपको कोई त्वचा का संक्रमण है तो भी आपको रात में बुखार आ सकता है। सूजन-  शरीर में किसी भी तरह की बीमारी, और एलर्जी से सूजन हो सकती है। इससे बुखार आ सकता है। अगर यह स्थिति ज्यादा दिनों तक बनी रहती है तो डॉक्टर से तुरंत मिलें। कनेक्टिव टिशू डिसार्डर-  कनेक्टिव टीशू डिसार्डर और रुमटाइड आर्थाइटस की वजह से भी बुखार हो जाता है और जोड़ों में बुहत तेज दर्द भी होता है। नाव-पूरे दिन काम करने से शरीर में तनाव और थकान हो जाती है, जिससे रात में बुखार हो जाता है। इसलिए अपने शरीर से  ज्यादा काम ना लें और जितना हो सके कम से कम काम करें और आराम करें। हाथ और पैर ठंडे हो जाना-  सही ब्लड सर्कुलेशन आपके शरीर के तापमान को  सामान्य रखता है। वहीं खराब  ब्लड सकुलेशन आपके शरीर के तापमान को कम कर देता है। जिसकी वजह से बुखार होता है। साथ ही हाथ और पैर ठंडे होने लगते हैं। Latest Hindi News के लिए जुड़े रहिये News Puran से.