बुजुर्ग - उम्र और जीने का ढंग दोनों बेहतर हुए|


स्टोरी हाइलाइट्स

बुजुर्ग इस धरती पर बोझ नहीं है बल्कि बुजुर्ग वो वृक्ष है जो हम सबको छाया दे रहे हैं|

...ATUL VINOD:- बुजुर्ग इस धरती पर बोझ नहीं है बल्कि बुजुर्ग वो वृक्ष है जो हम सबको छाया दे रहे हैं| आज दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी युवाओं की है| लेकिन इस वसुंधरा को सही दिशा  देने का काम बुजुर्ग कर रहे हैं| दुनिया में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों से ज्यादा हो गई है| इतना ही नहीं बुजुर्गों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है 2050 तक बुजुर्गों की संख्या 3 गुना तक बढ़ जाएगी आज  धरती पर लगभग 15 करोड़ बुजुर्ग निवास करते हैं| सुखद बात यह है कि जनसंख्या नियंत्रण के नतीजे दिखाई दे रहे हैं और विश्व की औसत जन्म दर कम हुई है| 65 साल से ऊपर उन लोगों की बढ़ती आबादी यह नहीं कहती कि दुनिया में बूढ़ों की तादाद बढ़ रही है| रोचक यह है 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग भी पहले से ज्यादा सेहतमंद,  खुश और प्रोडक्टिव हैं| ये बुजुर्ग बाजार के लिए अच्छे उपभोक्ता भी हैं| अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभदायक हैं| क्योंकि इनकी जरूरतें है और खर्च करने की क्षमता भी| भारत में जीवन को चार हिस्सों में बांटा गया है| औसत उम्र को लगभग 100 साल मानकर ब्रह्मचर्य, गृहस्थ वानप्रस्थ और सन्यास|  बीच में एक दौर ऐसा आया जब औसत उम्र 60 के लगभग रह गई और  यह वर्गीकरण अप्रासंगिक हो गया| वयस्क जीवन का तीसरा आश्रम ही पूरा नहीं हो रहा था तो चौथा तो बहुत कम के नसीब होता था| औसत उम्र बढ़ने के साथ अब जीवन को समग्र रूप से देखने की दृष्टि बढ़ी है|  पाश्चात्य देश भी सेहतमंद बुजुर्गों की बढ़ती तादाद के बाद जीवन के तीसरे और चौथे चरण की गुणवत्ता पर विचार विमर्श करने लगे हैं|  पाश्चात्य संस्कृति में भी जीवन को चार हिस्सों में बांटा जा रहा है| 0 से 21 साल 21 साल से 40 साल 40 से 60 साल और 60 से 80 साल, हर हिस्से में लगभग 8000 दिन होते हैं| जो लोग 60 साल के बाद भी अच्छी सेहत के साथ सरवाइव कर रहे हैं उनके पास अगले 8000 दिन होने की पूरी संभावना है| यह 8000 दिन वह दिन होंगे, जहां आपकी अपेक्षाएं तौर तरीके बदल चुके होंगे|  जीवन का यह चरण अर्थव्यवस्था में बेहतर भागीदारी के लिए है|बल्कि समाज को भी कुछ अच्छा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है| क्योंकि इस दौर में ज्यादातर लोग ईमानदार हो जाते हैं, स्वार्थ से परे हो जाते हैं और सेवा व परमार्थ के प्रति आकर्षित होते हैं| इसलिए वह अपने अनुभवों और जमा किए गए आर्थिक संसाधनों का समाज के हित में उपयोग करने पर सोचने लगते हैं|  अमेरिका में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग देश के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं| वे सालाना लगभग 8 ट्रिलियन डॉलर की आर्थिक गतिविधियां पैदा करते हैं|बुजुर्गों के कारण घरेलू सामग्रियों की मांग भी बढ़ी है| यह मांग बुजुर्गों की बढ़ती आबादी के कारण ही इंक्रीज हुई है| अनुमान है कि अगले 10 साल तक उपभोक्ता खर्चे  का आधा हिस्सा 55 साल से ज्यादा उम्र की आबादी के कारण होगा| जापान में 55 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी लगभग 67 फ़ीसदी हैं और जर्मनी में 86 फ़ीसदी| पहले समाज में बुढ़ापा बढ़ने को आर्थिक सेहत के लिए खराब माना जाता था| अब सेहतमंद और एक्टिव बुजुर्ग अर्थव्यवस्था में भी एक अच्छी भूमिका निभा रहे हैं| अब बुजुर्गों पहले से ज्यादा सजग सतर्क और आनंद भोगी हो गए हैं| ऑनलाइन बाजार में भी बुजुर्ग तेजी से अपनी भागीदारी बढ़ा रहे हैं| बुजुर्ग आनंद के लिए भी पहले से ज्यादा सक्रिय हैं| स्विमिंग पूल से लेकर पैकेज होलीडे और व्यायाम कक्षाओं तक में बुजुर्ग युवा पीढ़ी के साथ दिखते हैं| टूरिस्ट गतिविधि हो या ऑनलाइन एक्टिविटी हर जगह बुजुर्गों युवाओं के साथ दिखाई दे रही है| आज फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बुजुर्ग युवाओं से ज्यादा सक्रिय है| आप भी अपनी उम्र बढ़ने के कारण चिंतित ना हों|  भले ही आपका शरीर उम्रदराज हो रहा है लेकिन आप चिर-युवा की तरह महसूस करके अपने आप को फिट रख सकते हैं| जिंदगी के इस दौर में भी पूरा मजा ले सकते हैं| भारतीय आश्रम व्यवस्था बुजुर्गों की पीढ़ी के लिए एक कारगर विकल्प है|अपने जीवन को जीते जी कैसे संवारें और अगले जीवन की तैयारी कैसे करें? भारतीय दर्शन में यह बहुत अच्छी तरह बताया गया है| WO