Vikas Dubey Encounter LIVE / एनकाउंटर मे मारा गया कुख्यात अपराधी विकास दुबे


स्टोरी हाइलाइट्स

  Vikas Dubey Encounter LIVE / एनकाउंटर मे मारा गया कुख्यात अपराधी विकास दुबे [embed]https://youtu.be/c_boWf42ONg[/embed] UP STF विकास को रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी,  विकास दुबे के आसपास दो STF के जवान बैठे थे, गाड़ी जैसे ही पलटी उसने जवान की पिस्टल लेकर भागने की कोशिश की सूत्रो के मुताबिक, विकास को दो गोलियां लगीं, पहली कमर में और दूसरी सीने में बिकरू हत्याकांड के आरोपी विकास दुबे की शुक्रवार सुबह कानपुर STF के साथ एनकाउंटर में मौत हो गई। एनकाउंटर कानपुर से 17 किलोमीटर दूर भौती नाम की जगह पर हुआ। कानपुर में यह एनकाउंटर सुबह 6.15 और 6.30 के बीच हुआ। 2 और 3 जुलाई की रात बिकरू गांव में विकास और उसके गैंग ने पुलिस पर हमला किया था। इसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सूत्रो के मुताबिक, गाड़ी में ड्राइवर के अलावा 3 STF के जवान थे। घटना के वक्त कानपुर में भौती में बारिश हो रही थी। लिहाजा, सड़क पर कीचड़ की वजह से तेज रफ्तार गाड़ी पलटी। विकास दुबे पिछली सीट पर बीच में बैठा था। उसके दोनों तरफ एसटीएफ के जवान थे। गाड़ी पलटी तो विकास ने भागने की कोशिश की। एक पुलिसकर्मी की 9 एमएम की पिस्टल लेकर भागा। पलटकर गोली चलाई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसकी कमर और दूसरी सीने में लगी। सूत्रो के मुताबिक, STF के 2 जवान भी घायल हुए हैं। बताया जाता है कि विकास दुबे हॉस्पिटल पहुंचने के पहले जिंदा था।  लेकिन, उसकी हालत बेहद गंभीर थी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी ।  सूत्रो के मुताबिक, विकास को एनकाउंटर के बाद सीधे एक गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। यह गाड़ी STF के काफिले में शामिल थी। इसी गाड़ी में STF के दो घायल जवान भी थे। हॉस्पिटल पहुंचने के 20 से 22 मिनट बाद ही विकास की मौत हो गई। हालांकि, इसकी पुष्टि काफी देर बाद की गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों STF जवानों को फौरन ICU में एडमिट कराया गया। क्या कहा नेताओ ने, विकास दुबे के एनकाउंटर पर... https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1281426707199791105?s=20 https://twitter.com/umasribharti/status/1281454038391767040?s=20 https://twitter.com/priyankagandhi/status/1281438965384359943?s=20 https://twitter.com/drnarottammisra/status/1281454937193373697?s=20 https://twitter.com/Mayawati/status/1281458108145872898?s=20