केरल के पूर्व सांसद ने लड़कियों को दी चेतावनी, राहुल गांधी से दूर रहें


स्टोरी हाइलाइट्स

केरल के पूर्व सांसद ने लड़कियों को दी चेतावनी, राहुल गांधी से दूर रहें: केरल के इडुक्की से पूर्व सांसद जॉयस जॉर्ज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ.....

केरल के इडुक्की से पूर्व सांसद जॉयस जॉर्ज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए लड़कियों को चेतावनी दी कि वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सावधानी वरते, क्योंकि राहुल अभी तक कुंवारे हैं।  पूर्व सांसद जॉयस ने कहा  कि राहुल गांधी का प्रोग्राम ये है कि वह केवल लड़कियों के कॉलेज में जाएंगे और सिखाएंगे कि लड़कियां कैसे झुकें। https://twitter.com/ANI/status/1376801703454941184?s=20 उन्होंने कहा, मेरे प्यारे बच्चों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सामने झुकना नहीं है उनके सामने तनकर खड़े हो और ध्यान रहे कि वो अभी अविवाहित हैं। जॉर्ज जॉयस का यह बयान कांग्रेस नेता गांधी के कोच्चि के एक कॉलेज में बीते सोमवार को छात्रों के आग्रह पर अकीदो ( एक प्रकार का जापानी मार्शल) सिखाने के एक सप्ताह बाद आया है।