अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए पूर्व PM मनमोहन सिंह ने सरकार को दिए 3 महत्वपूर्ण टिप्स


स्टोरी हाइलाइट्स

अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए पूर्व PM मनमोहन सिंह ने सरकार को दिए 3 महत्वपूर्ण टिप्स Coronavirus संकट ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ कर रख दी है| भारत भी इससे अछूता नहीं है| बड़े पैमाने पर लोगों के सामने रोजगार का संकट है और सरकार के सामने अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने का| ऐसे में पूर्व PM  और जाने माने अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को तीन महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं| इसके साथ ही पूर्व PM  ने कहा कि इस स्थिति से निकलने के लिए बड़े कदम उठाने पड़ेंगे| BBC से बात करते हुए पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह ने सरकार को पहली टिप देते हुए कहा कि लोगों की आजीविका सुरक्षित करनी चाहिए| पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार को प्रयास करना चाहिए लोगों की नौकरियां ना जाएं| इसके साथ ही उन्हें आर्थिक मदद देकर उनके खर्च करने की क्षमता को बनाए रखना चाहिए| पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह ने सरकार को दूसरा टिप देते हुए कहा कि सरकार को सरकारी क्रेडिट गारंटी कार्यक्रमों के जरिए व्यापार और उद्योगों को पर्याप्त पूंजी उपलब्ध कराना चाहिए| तीसरे टिप में पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार को फाइनेंशियल सेक्टर में संस्थागत स्वायत्तता और प्रक्रियाओं के जरिए सुधार लाना होगा|