LoC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आँख उठाई, उसका उसी भाषा में जवाब मिला: PM मोदी


स्टोरी हाइलाइट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना वायरस संकट के बीच लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानमंत्री के सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर लाल किले के लाहौरी गेट पर पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव डॉक्टर अजय कुमार उनकी अगवानी की। उनका संबोधन कोरोना वायरस महामारी, चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध और आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के बीच हो रहा है। सभी की निगाहें इस बात पर है कि प्रधानमंत्री संबोधन में क्या कहेंगे क्योंकि 15 अगस्त को वह बड़ी घोषणाएं करते रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही कोरोना को लेकर भी कई सावधानियां भी बरती जा रही हैं। आज भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। वर्ष 2022, हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, अब बस आ ही गया है: PM Modi हमारी पॉलिसीज, हमारे प्रोसेस, हमारे प्रोडक्ट्स, सब कुछ बेस्ट होना चाहिए, सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। तभी हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे: PM Modi