बौखलाया पाक क्रिकेट बोर्ड ने कहा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से बदला लेंगे


स्टोरी हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया| इससे पाकिस्तान के खिलाड़ियों अधिकारियों और क्रिकेट प्रेमी मायूस हो.

बौखलाया पाक क्रिकेट बोर्ड ने कहा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से बदला लेंगे.. न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया| इससे पाकिस्तान के खिलाड़ियों अधिकारियों और क्रिकेट प्रेमी मायूस हो गए| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी के नए चेयरमैन रमीज राजा ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड “ईसीबी” के फैसले की कड़ी आलोचना की है| रमीज राजा का कहना है कि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर बहाना बनाया जा रहा है| Raja कहते हैं पाकिस्तान को लेकर यह देश नजरिया नहीं बदल रहे| ये भी पढ़ें.. फिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ पर खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर लॉन्च करेंगे फिट इंडिया मोबाइल एप्लिकेशन Rameez कहते हैं इंग्लैंड के पाकिस्तान के दौरे के रद्द होने से मायूसी हो रही है| लेकिन यह तो होना ही था वेस्टर्न ब्लॉक के लोग इकट्ठे हो जाते हैं और फिर सब मिलकर सुरक्षा खतरे का हवाला देकर कुछ भी फैसला ले लेते हैं| हम इसी बात से गुस्से में है| न्यूजीलैंड ने भी अपना दौरा रद्द करते वक्त यह नहीं बताया कि सुरक्षा का खतरा किस प्रकार का है| न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पहुंचने से पहले खतरे का हवाला देकर अपना दौरा रद्द कर दिया| इधर पीसीबी ने अपने बयान में कहा इस इलाके में सुरक्षा को लेकर काफी खतरे हैं| इसलिए हम अपने खिलाड़ियों को वहां नहीं भेज सकते| वहां पर आदर्श माहौल नहीं है| टी20 विश्व कप की तैयारी में वहां का माहौल ठीक नहीं है| रमीज राजा कहते हैं कि यह लोग बहाना ढूंढ रहे कभी सुरक्षा तो कभी खिलाड़ियों का डर तो कभी मानसिक रूप से थकान| पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर कहते हैं कि पाकिस्तान की निराशा को समझा जा सकता है| इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के पाकिस्तान का दौरा रद्द करने से पीटीवी स्पोर्ट्स को करोड़ों रुपए का घाटा होगा| पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा कहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड न्यूजीलैंड के मामले में एक्शन लेगा और इसका मुआवजा वसूला जाएगा और मैं लेकर ही रहूंगा|