अपने प्रियजनों को इस दिवाली गिफ्ट करें यह स्वदेशी सामान

google/

स्टोरी हाइलाइट्स

हमारे देश में दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसे बड़ी धूम धाम से अपने प्रियजनों के साथ मनाया जाता है| दश्हेरा निकल गया है, दिवाली आने में अब बहुत कम दिन है। इस त्योहार में लगभग हर कोई मिठाई के साथ किसी ना किसी के लिए विशेष गिफ्ट ज़रूर खरीदता है।

अपने प्रियजनों को इस दिवाली गिफ्ट करें यह स्वदेशी सामान

अगर आप भी इस दिवाली अपनों के लिए किसी बेहतरीन और यूनिक गिफ्ट की तलाश में हैं, तो अब आपको विदेशी सामानों को ना खरीद कर आपको इन स्वदेशी सामानों को गिफ्ट करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे स्वदेशी गिफ्ट आइटम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप इस दिवाली अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इन स्वदेशी गिफ्ट आइटम्स में बारे में-

बांस की बोतल

पिछले कई वर्षों से पूरे देश भर में ये अभियान चल रहा है कि 'प्लास्टिक मुक्त भारत'। अगर आप भी इस अभियान में अपना सहयोग देना चाहते है और देश के प्रति ईमानदार है तो यहीं मौका है देशभक्ति भी दिखाने का और एक स्वदेशी और यूनिक समान को खरीद कर अपनों को गिफ्ट करने का। अगर आप अपने प्रियजन के हेल्थ को लेकर भी सजग है तो बांस के बने पानी की बोतल को गिफ्ट कर सकते हैं। ये बहुत कम दम में भी मिल जाते हैं और एक बेहतरीन गिफ्ट आइटम भी है। ये अपनों के लिए हर द्रष्टिकोण से सही गिफ्ट है| 

मधुबनी पेंटिंग 

पिछले कुछ सालों में मधुबनी पेंटिंग ने विश्व भर में नाम कमाया है। आज लगभग पूरे हिंदुस्तान में मधुबनी पेंटिंग के बारे में हर कोई जानता है। बेडशीट, तकिया कवर, घर को सजाने के लिए आदि ऐसे कई तरह की मधुबनी पेंटिंग बाज़ार में आसानी से मिल जाते हैं। ये पेंटिंग कम दाम में भी मिल जाते हैं और किसी को गिफ्ट देने के लिए भी सही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मधुबनी पेंटिंग मुख्य रूप से बिहार के मधुबनी जिले में होती और ये पूर्णरूप से स्वदेशी हैं। आप अपनों को स्वदेशी गिफ्ट देते हो तो इसको बनाने वालों को भी रोजगार मिलता है| इस टाइप के गिफ्ट बनाने में बहुत से गरीब घर के लोग जुड़े रहते हैं| जिनको रोजगार मिलता है|      

आयुर्वेदिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स

इस दिवाली अपनों को गिफ्ट करने के लिए स्वदेशी आयुर्वेदिक क्रीम भी एक बेस्ट आईडिया है। आजकल बाज़ार में फेस क्रीम, हेयर केयर प्रोडक्ट्स आदि ऐसे कई आयुर्वेदिक समान है जिसे गिफ्ट किया जा सकता है। विदेशी ब्यूटी प्रोडक्ट्स से कई गुणा आयुर्वेदिक समान बहुत कम दाम पर भी मिल जाती है। तो इस बार अपने दोस्तों और प्रियजनों इन सामानों को गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनका ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लेके अनुभव भी बदलेगा| अगर ये इनके स्किन को सूट करतें है तो आगे जेक वो इसको निरंतर भी रख सकते हैं| आपकी इस पहल से उनको आगे बहुत फायेदा भी हो सकता है|   

बनारसी साड़ी 

दिवाली के त्योहार में बहुत सी लेडीज साड़ी पहनना पसंद करती है| वैसे भी साड़ी अपने इधर की पारम्परिक पहनावा है| साड़ी पहनना हो और उपर से बनारसी साड़ी मिल जाये तो और मजा आ जाता है| वैसे भी शादी ब्याह और त्योहारों में बनारसी साड़ी को खूब पसंद किया जाता है। अगर इस दिवाली आप भी स्वदेशी साड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं या किसी को गिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो इसे गिफ्ट कर सकते हैं। बनारसी साड़ी की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है। 

ये तो कुछ प्रोडक्ट थे जो हमने आपको बताये जिन्हें आप अपने परिजनों को गिफ्ट कर सकते हैं| बाकि इनसे मिलते जुलते और भी बहुत से गिफ्ट है जो आप दे सकते हो| बस आप इस बात का धयान रखें के जो भी खरीदो बस स्वदेशी हो, जिससे आप अपने देश और इधर की जनता का भी सहयोग कर सको| इस दिवाली हम आत्म निर्भर भारत के सपने को भी साकार करने में मदद करेंगे|