एक इंसान दिनभर में कितने शब्द बोलता है ? आप पूरी जिंदगी का अनुमान पढ़कर दंग रह जाएंगे...


स्टोरी हाइलाइट्स

आप सुबह आंख खोलने से लेकर रात को सोने तक कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। कभी फैमिली के साथ, कभी दोस्तों के साथ तो कभी ऑफिस में....

एक इंसान दिनभर में कितने शब्द बोलता है ? आप पूरी जिंदगी का अनुमान पढ़कर दंग रह जाएंगे... आप सुबह आंख खोलने से लेकर रात को सोने तक कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। कभी फैमिली के साथ, कभी दोस्तों के साथ तो कभी ऑफिस में स्टाफ़ के साथ आपकी बातचीत जारी रहती है। लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि आप एक दिन में कितने शब्द बोलते है ? आपने शायद इस पर कभी विचार नहीं किया होगा। जबकि बात करना हमारी डेली रुटीन प्रक्रिया है, यह बात आपको अभी अजीव लग सकती है। लेकिन, हर कोई अपने व्यवहार के अनुसार ही बोलता है। कुछ लोग कम बोलते हैं और कुछ लोग काफ़ी ज्यादा बोलते है। लिंक्डइन लर्निंग इंस्ट्रक्टर जेफ एंसेल के अनुसार, एक व्यक्ति आमतौर पर एक दिन में कम से कम 7,000 शब्द बोलता है। लेकिन हो सकता है की कुछ लोग इससे ज्यादा भी बोलते हों। एक रिसर्च के अनुसार इंसान अपने पूरे जीवन में औसतन 860,341,500 शब्द बोलता है, जो लगभग 86 करोड़ शब्द है। इसका मतलब है कि उसने अपने पूरे जीवन में 86 करोड़ शब्दों को बोलने में बहुत ऊर्जा लगाई है। ब्रिटिश लेखक और प्रसारक जाइल्स ब्रैंड्रेथ ने अपनी पुस्तक “द जॉय ऑफ लेक्स हाउ टू हैव फन विद” में  860,341,500 शब्द की रिपोर्ट दी है। लेकिन अब आप यह कह सकते हैं कि शब्दकोष में क्या इतने शब्द हैं ? यदि इन शब्दों की अन्य बातों से तुलना की जाए तो प्रत्येक सामान्य इंसान अपने जीवन में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के 20 खंडों को 14.5 बार पढ़ सकता है। इसका अर्थ यह हुआ कि जितने शब्दों को 20 खण्डों में लिखा जाता है, वह इंसान 14.5 बार बोलता है। यदि कोई अपने शब्दों की तुलना इनसाइक्लोपीडिया के 32 खंडों से करता है, तो आप उन शब्दों के साथ 19.5 पुस्तकें लिख सकते हैं। अगर हम इसकी तुलना बाइबिल से करें तो एक इंसान अपने जीवन में जितने शब्द बोलता है वह किंग जेम्स बाइबिल की संख्या से 1110 गुना ज्यादा है।