मोक्ष किस प्रकार मिलता है ? जानिए ..


स्टोरी हाइलाइट्स

मोक्ष प्राप्त करने के लिए मानव शरीर एक अनमोल साधन है। किसी अन्य शरीर के द्वारा मोक्ष प्राप्त नहीं किया जा सकता है। जीव इस नश्वर जगत में अपनी तीन अवस्थाओं...

मोक्ष किस प्रकार मिलता है ? जानिए ..बजरंग लाल शर्मा बजरंग लाल शर्मा मोक्ष प्राप्त करने के लिए मानव शरीर एक अनमोल साधन है। किसी अन्य शरीर के द्वारा मोक्ष प्राप्त नहीं किया जा सकता है। जीव इस नश्वर जगत में अपनी तीन अवस्थाओं जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति में तथा अपने तीन स्थूल, सूक्ष्म, कारण शरीरों के द्वारा घूमता रहता है। ये भी पढ़ें.. योग के उद्देश्य ? आत्मा को परमात्मा में मिला देना,आनन्द की प्राप्ति; दुःख से मुक्ति ही मोक्ष.. जीव का एक चौथा शरीर भी है, जिसे महाकारण शरीर कहा जाता है, यह जीव की तुरिया अवस्था है। इन सारे जीवों के ऊपर इनकी रचना करने वाला इनका स्वामी नारायण है। नारायण के पास भी अपना शरीर है। इन सभी जीवों का घर नारायण की नींद में है। नारायण की इच्छा के बिना कोई भी जीव उनकी नींद के बाहर नहीं जा सकता है। ये सभी जीव अपनी-अपनी तीन अवस्थाओं में तथा तीन शरीरों में नारायण की नींद में ही घूमते रहते हैं। नारायण स्वतंत्र नहीं है। ये काल पुरुष(आदि नारायण) की नींद में अपनी रचना का कार्य करते हैं। काल पुरुष भी स्वतंत्र नहीं है ये अक्षर पुरुष की नींद में अपनी रचना का कार्य करते हैं। ये भी पढ़ें.. धर्म सूत्र-3: कामनाओं के पार ही मोक्ष है| लेकिन इच्छाओं के बिना कैसे जिया जाए? P अतुल विनोद परंतु अक्षर पुरुष किसी की नींद में नहीं है, ये स्वतंत्र है। अतः इनको सभी कारणों का कारण कहा जाता है। इस प्रकार सभी अपने-अपने स्वामी की नींद में खेल रहें है। प्रत्येक जीव का स्वामी ही उसकी चौथी तुरिया अवस्था है। इस चौथी तुरिया अवस्था को प्राप्त करना जीव के अधिकार में नहीं है। जब सपने की रचना करने वाला स्वामी अपनी नींद को समेटेगा तब उस नींद में बनने वाले प्रत्येक पात्र अपनी चौथी तुरिया अवस्था में स्वामी के मन में लय हो जाएंगे। जीव अपनी नींद के बाहर तो आ सकता है, परन्तु अपने स्वामी की नींद के बाहर किस प्रकार आ सकता है ? ये भी पढ़ें.. भारतीय समाज- पुरुषार्थ -3 मोक्ष (Moksha) प्रत्येक ब्रह्मांड के नारायण अपने द्वारा रचित प्रत्येक ब्रह्मांड की तुरिया अवस्था है। काल पुरुष अपने द्वारा रचित प्रत्येक ब्रह्मांड के स्वामी नारायण की तुरिया अवस्था है। इसीलिए यह चारों अवस्था जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति और तुरिया मिटने वाली हैं तथा काल के अंतर्गत आती हैं। ये भी पढ़ें.. भारतीय समाज- पुरुषार्थ -3 काम (Kama) ..इसका सम्बन्ध इस जीवन से ही नहीं मृत्यु के बाद मोक्ष से है। काल पुरुष अपने द्वारा रचित सभी ब्रह्मांडों तथा जीवों को सृष्टि की महाप्रलय में अपने मन के अंदर विलीन कर लेते हैं। अंत में स्वयं भी अपने मूल अक्षर पुरुष के मन में विलीन हो जाते हैं। जीव का निज घर अक्षर धाम में है, यह जीव की पाँचवी तुरियातीत अवस्था है। जहां यह अक्षर के चित्त में कल्पना रूपी बीज के रूप में स्थित है। जीव अपने निज घर में पहुंच जाए इसी का नाम मोक्ष है। जीव का घर तो अक्षर पुरुष की नींद के बाहर है। संत कहते हैं कि पूर्ण ब्रह्म परमात्मा के ज्ञान के द्वारा जीव का मोह का बंधन टूट जाता है, परंतु बिना सद्गुरु के यह संभव नहीं है। जिस पर परमात्मा की कृपा हो जाती है, उसे सच्चे सतगुरु मिल जाते हैं। अतः मोक्ष प्राप्त करना इतना सरल नहीं है। ये भी पढ़ें.. भगवान महावीर Mahaveer Bhagwan : जन्म से मोक्ष तक