अपनी समस्याओं के हल दैवीय शक्तियों से कैसे प्राप्त करें? 


स्टोरी हाइलाइट्स

इतिहास गवाह है कि महान वैज्ञानिकों ने अपनी महान खोजों और आविष्कारों के सूत्र सपने में हासिल किए|  जिन उलझन में वह सालों तक उलझे रहे उनका जवाब अचानक उन्हें अपने अंदर से मिल गया|

अतुल विनोद:- इतिहास गवाह है कि महान वैज्ञानिकों ने अपनी महान खोजों और आविष्कारों के सूत्र सपने में हासिल किए|  जिन उलझन में वह सालों तक उलझे रहे उनका जवाब अचानक उन्हें अपने अंदर से मिल गया| दुनिया में जितने भी आधुनिक उपकरण आप देख रहे हैं उन्हें बनाने वाले साधारण मनुष्य ही थे लेकिन उन्होंने अपनी कल्पना शक्ति  के प्रयोग से ऐसे फार्मूले हासिल कर लिए जिनसे हमारे सामने कार, हवाई जहाज, मोबाइल जैसे विलक्षण उपकरण प्रकट हो गए| अंदर की आवाज या सपनों में मिलने वाले समस्याओं के हल कोई चमत्कार नहीं है| आध्यात्म व मनोविज्ञान अवचेतन मन को बेहद शक्तिशाली मानता है और अवचेतन मन में इस दुनिया में मौजूद ज्ञान को हासिल करने की क्षमता होती है| सपने  हमारे अवचेतन मन का ही फिल्मांकन है|  जैसे कि फिल्म का डायरेक्टर एक स्क्रिप्ट को मूवी का रूप दे देता है| उसी तरह से हमारा अवचेतन मन हमारी सोच और विचार को सपनों में ड्रामाटाईज़ कर देता है|  हमारी सोच के साथ हमारा अवचेतन मन कुछ ऐसी जानकारियों को भी जोड़ देता है जिसका ज्ञान हमें नहीं होता|  व्यक्ति आश्चर्यचकित हो जाता है कि जो उसकी सोच की सीमा से बाहर है वह उसे कैसे हासिल हो गया?  यही अवचेतन मन की शक्ति है| अवचेतन मन ही आध्यात्मिक मन है|  पश्चिम में मनुष्य के अवचेतन मन पर कई रिसर्च हुई है|  यह सारी रिसर्च बताती है कि व्यक्ति को कोई अदृश्य शक्ति मार्गदर्शन देती है|  यदि आप भी किसी समस्या में उलझे हुए हैं तो आप उस समस्या को अपनी आंतरिक, आध्यात्मिक, दिव्य शक्ति के सामने रखें उसका जवाब आपको मिलेगा| आप प्रार्थना के जरिए भी ईश्वर से सहायता मांग सकते हैं|  प्रार्थना की शक्ति पर पूरी दुनिया में बहुत काम हुआ है| प्रार्थना के जरिए आप न सिर्फ अपनी समस्याओं का हल प्राप्त कर सकते हैं बल्कि उच्च स्तरीय सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं| हे ईश्वर जैसे शब्दों के साथ की गई प्रार्थनाओं ने चमत्कारिक असर दिखाए हैं| प्रार्थना के साथ आस्था होना बहुत जरूरी है| आपकी आस्था से आपकी प्रार्थना को बल मिलता है| भगवान किसी के साथ भेदभाव नहीं करता| आपके अंदर एक जादुई एक्स्ट्रासेंसरी पावर होती है|  यह पावर आपको आपके मन की मुराद पूरी करने में मदद करती है| प्रार्थना आपकी भावनात्मक समस्या का हल भी कर सकती है और आर्थिक समस्या का भी| प्रार्थना आपकी आत्मा की सच्ची इच्छा होनी चाहिए|