अगर ये बिल किसान हितैषी हैं तो समर्थन मूल्य MSP का जिक्र बिल में क्यों नहीं है: प्रियंका गांधी वाड्रा


स्टोरी हाइलाइट्स

देश में कृषि संबंधी विधेयकों को लेकर हर जगह राजनीति जारी है| विरोधी दल इसको लेकर लगातार केंद्र सरकार  पर हमलावर है| वहीं, कुछ राज्यों में किसान भी इस बिल का विरोध कर रहे हैं| इसी बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी केंद्र को अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रही हैं| प्रियंका ने मंगलवार को भी एक ट्वीट कर केंद्र पर कटाक्ष किया है| प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि एमएसपी का जिक्र इस बिल में क्यों नहीं है| https://twitter.com/priyankagandhi/status/1308317801241694209?s=20 प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, अगर ये बिल किसान हितैषी हैं तो समर्थन मूल्य MSP का जिक्र बिल में क्यों नहीं है? बिल में क्यों नहीं लिखा है कि सरकार पूरी तरह से किसानों का संरक्षण करेगी? सरकार ने किसान हितैषी मंडियों का नेटवर्क बढ़ाने की बात बिल में क्यों नहीं लिखी है? सरकार को किसानों की मांगों सुनना पड़ेगा।"