सोनू सूद के घर पहुंचा आयकर विभाग, करीब छह जगहों पर किया ‘सर्वे’..


स्टोरी हाइलाइट्स

Sonu Sood: आयकर विभाग ने आज बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर का 'सर्वे' किया। आयकर विभाग की टीम सोनू सूद के घर..

सोनू सूद के घर पहुंचा आयकर विभाग, करीब छह जगहों पर किया ‘सर्वे’..
 
Sonu Sood: आयकर विभाग ने आज बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर पर 'सर्वे' किया। आयकर विभाग की टीम सोनू सूद के घर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक आईटी विभाग ने सूद से जुडी हुई छह जगहों पर सर्वे किया। हालांकि कोई दस्तावेज जब्त नहीं किया गया। आपकों बता दें कि, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 133ए के प्रावधानों के तहत चलाए जाने वाले 'सर्वे (खाते का निरीक्षण)' अभियान में आयकर अधिकारी केवल व्यावसायिक परिसरों और उनसे लगे परिसर का निरीक्षण करते हैं। साथ ही अधिकारी दस्तावेजों भी जब्त कर सकते हैं।
  Sonu-Sood   सोनू सूद कोरोना काल की शुरुआत से ही लोगों की मदद करने के लिए काफी मशहूर हो गए हैं। सख्त लॉकडाउन में लोगों को घर पहुचाने या फिर दवा पहुचाकर सूद ने लोगों की मदद की। सोनू सूद के इस कदम की काफी तारीफ हो रही है।   https://twitter.com/SonuSood/status/1437063747273515011?s=20   हालांकि, उनके आलोचक मदद के लिए फंडिंग पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सोनू सूद को गाइडेंस प्रोग्राम का एंबेसडर नियुक्त किया था। सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने आयकर विभाग के सर्वेक्षण का जवाब नहीं दिया। हाल ही में सोनू सूद ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, " चलो नया रास्ता बनाएं,  किसी और के लिए " .