Indian Army Day 2021: इंडियन आर्मी डे आज करें सेना के शौर्य को सलाम


स्टोरी हाइलाइट्स

Army Day is celebrated on 15 January in India. On this day in 1949, Field Marshal K.M. Cariappa took command of the Indian Army

Indian Army Day 2021: इंडियन आर्मी डे आज करें सेना के शौर्य को सलाम भारत में 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day) मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल K.M. करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। K.M. करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। भारत की आजादी के बाद सेना के पहले दो चीफ ब्रिटिश थे। https://twitter.com/ANI/status/1349967040673583107?s=20 करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर की जगह ली बुचर ने 1 जनवरी, 1948 से 15 जनवरी, 1949 तक सेना के शीर्ष पद पर अपनी सेवाएं दीं। बुचर से पहले जनरल रॉबर्ट मैक्ग्रेगॉर मैक्डॉनाल्ड लोकहार्ट 15 अगस्त, 1947 से 31 दिसंबर, 1947 तक आर्मी चीफ रहे। https://twitter.com/ANI/status/1349962336673570816?s=20 भारत-पाकिस्तान आजादी के वक्त K.M. करियप्पा को दोनों देशों की सेनाओं के बंटवारे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया था। अप्रैल 1986 में उन्हें बेहतरीन सैन्य सेवाओं के लिए पंच-सितारा रैंक फील्ड मार्शल से सम्मानित किया गया। आज तक ये पंच-सितारा रैंक भारतीय सेनाओं में केवल तीन सैन्य अधिकारियों को मिली है- करियप्पा, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और मार्शल ऑफ इंडियन एयर फोर्स अर्जन सिंह।