IPL 2020 DC Schedule: पहली बार दिल्ली कैपिटल्स ख़िताब अपने नाम करने की जुगत में, कब किससे है मुकाबला 


स्टोरी हाइलाइट्स

IPL 2020 DC Schedule: पहली बार दिल्ली कैपिटल्स ख़िताब अपने नाम करने की जुगत में, कब किससे  है मुकाबला  आज आखिरी दिन है उनके लिए जिनको IPL का बड़े समय से इंतज़ार था| इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है| दिल्ली कैपिटल्स उन तीन टीमों में से जिन्होंने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है| लेकिन श्रेयश अय्यर की कप्तानी में पिछले साल प्ले ऑफ का सफर तय करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की नज़रें इस सीजन में पहली बार खिताब जीतने पर हैं| इस बार 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के सफर की शुरुआत टूर्नामेंट के चालू होने  के दूसरे दिन ही हो गया| 20 सितंबर को दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होगी| 2 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स अबू धाबी के स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के खिलाफ लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच खेलेगी|   दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल   S.no टीम तारीख समय जगह 1 दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 20 सितंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई 2 दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 25 सितंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई 3 दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 29 सितंबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी 4 दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइटर्स 03 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 शारजाह 5 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर 05 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई 6 दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 09 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 शारजाह 7 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 11 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी 8 दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 14 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई 9 दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 17 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 शारजाह 10 दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 20 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई 11 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 24 अक्टूबर, 2020 दोपहर 3:30 अबू धाबी 12 दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 27 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई 13 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 31 अक्टूबर, 2020 दोपहर 3:30 दुबई 14 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर 02 नवंबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी   अय्यर के हाथों में है कमान दिल्ली कैपिटल्स की जो टीम है वो उनके खिलाडियों के नाम से  बेहद ही मजबूत नज़र आती है| दिल्ली कैपिटल्स के पास भारत और विदेश के अच्छे खिलाड़ियों का मिश्रण है| जब से  श्रेयश अय्यर को कमान मिली है टीम के खेलने के तरीके में काफी अंतर आया है| उनके आने से टीम हेर एंगल से मजबूत होती नज़र आ रही है|  अय्यर की कप्तानी का ही नतीजा था कि पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार कमबैक करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई| दिल्ली ने इस सीजन में कई बड़े बदलाव करते हुए रहाणे, अश्विन जैसे भारतीय खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा है. शिखर धवन पहले ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं. टीम में पृथ्वी शॉ और रिषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों का जोश भी है. इसके अलावा गेंदबाजी में भी दिल्ली कैपिटल्स के पास ईशांत शर्मा और रबाड़ा, अमित मिश्रा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं|