IPL 2020: धोनी बना सकते हैं 3 रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉल्यस के सामने
धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स) आज अपने दुसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगे| सीएसके आईपीएल के 13वें सीजन में अपना दूसरा मैच खेलेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स का यह पहला मैच है| चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया था| धोनी अपने रिकार्ड्स बनने की पहल करते हुए उन्होंने पहले मैच में भी दो बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे| राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में धोनी तीन बड़े माइलस्टोन हासिल कर सकते हैं|
बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स) ने आईपीएल का खिताब तीन बार अपने नाम किया है| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा धोनी आईपीएल के भी सफल कप्तानों में से एक हैं| आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब धोनी उतरेंगे तो वह छक्कों का खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सतके हैं| 300 छक्के लगाने वाले धोनी भारत के तीसरे खिलाड़ी हो सकते हैं| धोनी के खाते में अभी 295 आईपीएल छक्के हैं और पांच छक्के लगा कर वह 300 छक्के लगाने वाले खिलाडी बन जायेंगे|
धोनी के अलावा महज दो भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के लगाए है| मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के खाते में 361 छक्के हैं, जबकि सुरेश रैना 311 छक्के लगा चुके हैं|
कप्तान धोनी विकेटकीपर के तौर पर 100 कैच ले चुके हैं| अगर वो इस मैच में तीन कैच और ले लेते हैं तो सुरेश रैना से आगे निकल जाएंगे| सुरेश रैना के खाते में 102 आईपीएल कैच हैं| विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने आईपीएल में 96 कैच लपके हैं, अगर वह चार कैच लेते हैं तो वो विकेटकीपर के तौर पर 100 कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे| दिनेश कार्तिक के खाते में विकेटकीपर के तौर पर 101 कैच हैं|
इसके अलावा धोनी ने 191 आईपीएल मैचों में 42.21 की औसत से 4432 रन बनाए हैं और वो 4500 के आंकड़े से महज 68 रन दूर हैं| आईपीएल में धोनी से ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, शिखर धवन, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बनाए हैं|