आज से शुरू हो रहा खरमास, जानें इस महीने में क्या करें
खरमास में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित होते हैं। आज यानी15 दिसंबर से खरमास लगेगा और इसी दिन से सभी प्रकार मांगलिक कार्य रूक जाएंगे। बस धार्मिक कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे। एक महीने तक चलने वाला ये खरमास मकर संक्रांति के दिन खुलेगा और इसके बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो जांएगे।
खरमास तब लगता है जब सूर्य देव, धनु राशि में प्रवेश करते हैं। खरमास में केवल शुभ कार्य ही वर्जित नहीं होते, बल्कि कुछ चीजों का सेवन भी मना होता है। तो चलिए आपको बताएं कि खरमास में किन चीजों से परहेज करना चाहिए और किन चीजों को करना शुभकर होता है।
पंचांग के अनुसार सूर्य 15 दिसंबर दिन मंगलवार को रात्रि मे 9 बजकर 32 मिनट पर धनु राशि मे प्रवेश कर रहे हैं और यह 14 जनवरी की शाम तक खरमास रहेगा, इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी और इसी के साथ मांगलिक कार्य के दिन शुरू हो जाएंगे।
खरमास में क्या करें
- सूर्योदय से पूर्व उठकर आप स्नान कर लें और इसके बाद उगते सूर्य को जल दें।
- सूर्यदेव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा जरूर करनी चाहिए।
- ब्राह्मण, गुरु, गाय एवं साधु-सन्यांसियों की सेवा करने पर अमोघ पुण्य की प्राप्ति होती है।
- आदित्यस्त्रोत का पाठ करना बहुत ही शुभफल देता है।
- संभव हो तो पवित्र नदियों में स्नान करें। अन्यथा आप नहाने के पानी में गंगाजल मिश्रित कर स्नान करें।
- दान-पुण्य का इस मास में सबसे ज्यादा प्रयास करना चाहिए।
- खरमास में धार्मिक यात्रा करने का भी बहुत पुण्य मिलता है।