भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को बताया था कलयुग से जुड़ा ये रहस्य, कर देगा अचंभित


स्टोरी हाइलाइट्स

भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को बताया था कलयुग से जुड़ा ये रहस्य, कर देगा अचंभित आज इस पोस्ट में हम रामायण से जुड़ा एक ऐसा वाकया आपको बता रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आप में से किसी ने कभी सुना होगा कि जब रावण माता सीता का हरण करके उन्हें अपनी सोने की लंका में ले गया था और उनकी तलाश करते करते भगवान श्रीराम लंका तक पहुंच गए थे। भगवान श्रीराम जब लंका के समीप पहुंचे तो उनके लिए सबसे बड़ी समस्या थी कि उनके और रावण की लंका के बीच समुद्र को पार करना। आज हम भगवान श्री राम से जुड़े जिस वाकये का आप से जिक्र करने जा रहे हैं, वह वाकया रामायण काल के दौरान रामसेतु के निर्माण से जुड़ा हुआ है। जब भगवान श्रीराम ने रामसेतु के निर्माण हेतु समुंद्र देव से मदद मांगी थी तब समुद्र देव ने भगवान श्रीराम को बताया कि आप की सेना में मौजूद नल और नील ऐसे प्राणी हैं जिन्हे इस पुल के निर्माण के कार्य की पूरी जानकारी है, समुद्र देव ने भगवान श्रीराम से कहा कि नल और नील आपकी कृपा और आज्ञा से इस समुद्र पर सेतु बनाने के कार्य में अवश्य सफल होंगे। समुद्र देव के कहे अनुसार भगवान श्रीराम ने नल और नील को अपने पास बुलाकर, इस रामसेतु के निर्माण का कार्य सौंप दिया। इस सेतु के निर्माण की जिम्मेदारी मिलने के बाद नल और नील बेहद खुश हो गए और अपना सौभाग्य समझकर इस रामसेतु का निर्माण करने लगे। इस सेतु के निर्माण के दौरान वानर और भालू मिलकर हनुमान जी को पत्थर लाकर देते रहे और हनुमान जी भी उन सभी पत्थरों पर भगवान श्रीराम का नाम लिख- लिखकर नल और नील को देते रहे, इसके बाद नल और नील दोनों ही अपने ज्ञान के अनुसार उन सभी पत्थरों को समुंद्र में रखते चले गए और धीरे-धीरे इस रामसेतु का निर्माण होता गया। इस दौरान सबसे हैरानी की बात यह थी कि समुंद्र में जितने पत्थर डाले जा रहे थे, वह सभी समुद्र की सतह पर तैर रहे थे, इन पत्थरों को तैरता देख वहां मौजूद सभी बहुत हैरान हुए। इस पूरी प्रतिक्रिया को देखकर भगवान श्रीराम हनुमान जी से बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने हनुमान जी से कलयुग के प्राणियों की कुछ बातें कही थी। भगवान श्रीराम ने कहा कि कलयुग महाभयंकर होगा, उस युग में सभी प्राणी पाप की गर्ग के आकंठ मे डूबे रहेंगे। अन्य युगों में तो अच्छे और बुरे दो तरह के लोग होंगे, लेकिन कलियुग में अधिकतर बुरे लोग ही होंगे। इस समय में राम नाम से ही लोगों का उद्धार होगा, इस राम नाम की ध्वजा को फैलाने का काम तुम्हें अर्थात हनुमानजी को ही करना पड़ेगा।