मध्य प्रदेश उपचुनाव: खंडवा से अरुण यादव का कटा टिकट, पृथ्वीपुर सीट से पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह के बेटे नितेंद्र को बनाया उम्मीदवार,


स्टोरी हाइलाइट्स

कांग्रेस ने सूची जारी कर उपचुनाव में उम्मीदवार का नाम साफ़ कर दिया है इसमें खंडवा सीट से कांग्रेस के राज नारायण सिंह पुरनी को उम्मीदवार....

खंडवा की लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। कांग्रेस ने सूची जारी कर उपचुनाव में उम्मीदवार का नाम साफ़ कर दिया है इसमें खंडवा सीट से कांग्रेस के राज नारायण सिंह पुरनी को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि, खंडवा की लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। 2 दिन पहले तक अरुण यादव खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सोशल मीडिया पर सक्रिय थे। लेकिन एक दिन पहले उन्होंने विड्रा कर लिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने जब अचानक से खंडवा लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली तो चुनावी उन्माद तेज हो गया। यादव ने इसके पीछे एक पारिवारिक कारण बताया है, लेकिन इस बात पर बहस चल रही है कि क्या उन्हें भाजपा की ओर से कोई प्रस्ताव मिला है। बीजेपी कह रही है कि कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी अपने बेटे के लिए किसी और को घर नहीं बसने देगी। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने पहले उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर को मैदान में उतारा है. बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक किसी भी सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। एआईसीसी की ओर से जारी एक पत्र में नितेंद्र सिंह राठौर की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है।