मध्य प्रदेश उपचुनाव अपडेट: सुबह 10 बजे तक हुआ 11.48 प्रतिशत मतदान


स्टोरी हाइलाइट्स

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए उपचुनाव जारी है। इस चुनाव में 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोरोना महामारी के रोकथाम के दिशा-निर्देशों क

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए उपचुनाव जारी है। इस चुनाव में 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोरोना महामारी के रोकथाम के दिशा-निर्देशों के साथ मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदाता धीर-धीरे मतदान केंद्रों की तरफ बढ़ रहे हैं। BJP ने उन सभी 25 लोगों को प्रत्याशी बनाया है, जो Congress विधायकी पद से इस्तीफा देकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उपचुनाव को CM शिवराज सिंह चौहान और Congress से BJP में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी ज्यादा विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मतदान लोकतंत्र की आत्मा है, यह लोकतंत्र को मजबूत करता है। आप सभी को वह सरकार चुनने के लिए मतदान करना चाहिए जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा कर सके। बाहर निकलिए और वोट कीजिए। आइए मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाते हैं।' राज्य में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव चल रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1323487192795078656?s=20 मध्यप्रदेश उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 11.48 प्रतिशत तक मतदान हुआ। राज्य में 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। https://twitter.com/ANI/status/1323488948333654016?s=20 ग्वालियर में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य विधानसभा क्षेत्र के हो रहे उपचुनाव में वोट डाला। https://twitter.com/ANI/status/1323488438662832128?s=20 मुरैना के सुमावली सीट के जतावर पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई है। इसके कारण मतदान को रोका गया है। फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशियों को उपचुनाव के लिए शुभकामना दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनावों में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को विजय श्री की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्यमेव जयते।' https://twitter.com/digvijaya_28/status/1323451498949308416?s=20 ग्वालियर में डबरा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार, इमरती देवी ने बूथ संख्या 219 पर अपना वोट डाला। https://twitter.com/ANI/status/1323461786369024000?s=20