Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर इन राशियों में होगी धन वर्षा


स्टोरी हाइलाइट्स

In 2021, the Sun's zodiac sign is going to change. the Sun will enter Capricorn at around 8 am. phenomenon movement of the Sun is called Makar Sankranti.

2021 में पहली बार सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 14 जनवरी को सूर्य लगभग सुबह 7-8 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के गोचर की इस घटना को मकर संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिषों के अनुसार, राशियों के लिए इस बार मकर संक्रांति काफी खास रहने वाली है। सिंह और धनु राशि वालों को धन योग का लाभ मिलेगा। जानिए, मकर संक्रांति पर क्या है राशियों की स्थिति? मेष राशि-  मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में भरपूर वृद्धि और सफलता मिलेगी। सूर्य की अन्य 3 ग्रहों के साथ युति होगी, जिसके चलते आप हर कार्य को पूरा करने में सक्षम होंगे। वो नौकरी पेशा जातक, जो अपनी नौकरी बदलने का सोच रहे थे, उनके लिए भी समय उत्तम रहेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को अपने जीवन में मिश्रित, लेकिन महत्वपूर्ण परिणामों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से विवाद संभव है। खुद को शांत रखते हुए परिस्थिति को सुलझाने का प्रयास करें। कार्य-क्षेत्र से जुड़ी यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद होगा एवं आर्थिक लाभ मिलेगा। मिथुन राशि-  मिथुन राशि वालों को नौकरी या व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मिथुन राशि के कुछ जातक अपनी नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन दिखाई देगा और आप न चाहते हुए भी दूसरों को आहत करेंगे। कर्क राशि- कर्क राशि वालों को जीवन की परेशानियां और मानसिक तनाव पहले से ज्यादा बढ़ सकते हैं सिंगल जातकों की खास व्यक्ति से बातचीत में बाधा आ सकती हैं। रिलेशनशिप या शादी विवाह के मामले में बात बनने में मुश्किल हो सकती है। व्यवसाय या नौकरी से जुड़ी किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को सूर्य आपकी सूर्य के गोचर की यह अवधि छात्रों के लिए बेहतरीन सिद्ध होगी। इस राशि के जातको में धन योग बनेगा। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत से ज्यादा उत्तम फल प्राप्त कर सकेंगे। वो जातक जो नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। कन्या राशि-  कन्या राशि वालों को शुरू में अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस समय यात्रा करने से बचना होगा। तनाव और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। नौकरी की सुरक्षा और भविष्य की परेशानियों के चलते तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है। अपनी ऊर्जा को सही रणनीति बनाने के ऊपर लगाएं। तुला राशि- तुला राशि वालों को सूर्य इस समय बेहद पीड़ित अवस्था में होंगे, जिसके चलते स्वास्थ्य और हानि संभव है। हालांकि आर्थिक रूप से ये वक़्त सामान्य समय से बेहतर होगा, क्योंकि सूर्य आराम के भाव में मौजूद होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन संभव हो सकता है। वृश्चिक राशि-  वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और प्रयासों से सफलता की प्राप्ति होगी। पुराने संबंधो  से लाभ होगा। आपके शत्रु तो सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी सतर्कता से अपने शत्रुओ को परास्त करने में सफल रहेंगे। लंबी दूरी की अपेक्षा छोटी दूरी की यात्राएं करना इस समय लाभदायक होगा। धनु राशि- धनु राशि वालों को इस शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी, आपकी राशि में धन योग का निर्माण होगा, जिससे आर्थिक जीवन में अच्छा मुनाफा मिलने के योग है। इस दौरान सूर्य, कर्मफल दाता शनि के साथ युति भी करेंगे। इससे आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। मकर राशि- मकर राशि वालों को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशान हो सकती हैं। कार्य-क्षेत्र पर भी कुछ विपरीत समस्यों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातक नौकरी बदलने का निर्णय ले सकते हैं। यह समय व्यावसायिक जातकों के लिए शुभ रहेगा।उन्हें अचानक से लाभ और अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है। कुम्भ राशि- कुम्भ राशि वालों को इस समय आपको बहुत सी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी जातक, जो किसी प्रकार का निवेश करने की सोच रहे हैं, उन जातको को अभी इससे परहेज करना होगा। धन हानि संभव है। छात्र भी शिक्षा के क्षेत्र में भ्रमित महसूस कर सकते हैं। मीन राशि- मीन राशि वालों को सफलता और मुनाफे का भाव होता रहेगा। इस समय में मीन राशि के लोगो को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पुराने सभी अधूरे कार्यों को पूरा कर सकेंगे। कार्य-क्षेत्र पर कठिन परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति के चलते, सराहना और उन्नति के योग बनेंगे।